माहेश्वरी प्रीमियर लीग सीजन 6: खिलाडियों की बिडिंग हुई - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

माहेश्वरी प्रीमियर लीग सीजन 6: खिलाडियों की बिडिंग हुई


गुवाहाटी, 11 नवम्बर । माहेश्वरी युवा संगठन अंर्तगत माहेश्वरी सभा के बैनर तले होने वाले माहेश्वरी प्रीमियर लीग सीजन 6 के लिए कल शाम स्थानीय आठगाँव स्थित माहेश्वरी भवन में खिलाडियों के लिए बिडिंग हुई। सर्वप्रथम युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष मनोज चांडक ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं सयोंजको को मंचासीन करवा के कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। युवा संगठन के अध्यक्ष मनीष बियानी ने बताया कि इस टूर्नामेंट मे 6 टीम गुवाहाटी से खेल रही है और पूर्वोत्तर के काफी शहरों से खलने के लिये खिलाड़ी आयेगे। हमारे टूर्नामेंट की खासियत यह है कि खेल को खेल की भावना से खेला जाता है। प्रमियर लीग के सफल किर्यावन के लिये संयोजक कमल मुंदड़ा ओर राजेश माहेश्वरी ने बहुत महेनत की है। लीग संयोजक कमल मुंदड़ा ने टूर्नामेंट की सफलता की कामना करते हुए 6  टीमो का परिचय करवाया। क्रमशः  टीम रॉयल के शंकर बिरला, टीम वारियर्स के राजेश बिहानी, अनुज बिहानी ओर तनुज बिहानी, टीम राइनो से गिरीश सारड़ा, रमेश मुंदड़ा, प्रतीक मिमानी, टीम स्कॉर्पियंस से मनोज डागा एवं प्रदीप मुंदड़ा, टीम सर्वाश्रेष्ठ से प्रशांत खेमानी, नारायण करवा और मनोज बाहेती, टीम डायर डेविल्स से प्रभात चांडक और वरुण सोमानी का परिचय करवाया। हर टीम 13 खिलाड़ियों की होगी जिसमे 9 खिलाड़ी को बिडिंग से लिया गया और चार खिलाड़ी प्रमोटर अपने पसदं का ले सकता था। पूर्वोत्तर अध्यक्ष संदीप राठी ने बताया कि रमेश दम्मानी, मोहित काबरा और सुमित सारड़ा पर सर्वाधिक पॉइंट की बिडिंग लगी। पूर्वोत्तर महामंत्री देबश मुंदड़ा ने बताया की टीमो ने बिडिंग में बढ चढ़ कर हिस्सा लिया। यह प्रमियर लीग का लगातार छठा आयोजन है और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये संगठन के सभी सदस्य विभिन्न व्यवस्था में लगे हुवे थे। युवा संगठन के मंत्री नितिन माहेश्वरी ने धन्यवाद दिया ओर बताया कि इस टूर्नामेंट में युवा में गजब का उत्साह का माहौल है। सभी खिलाड़ी अभी से तैयारी में लगें हुए है। आज के कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष राजकुमार सोमानी से सभी को साधूवाद दिया। कार्यक्रम की सफलता के लिए असम माहेश्वरी सेवा ट्रष्ट के अध्यक्ष ओपी राठी, रमेश चांडक, श्री राम चांडक, पवन साबू ने अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई। यह जानकारी संगठन के जनसपंर्क अधिकारी महावीर चांडक ने देते हुए बताया कि माहेश्वरी प्रीमियर लीग के 16 मैच डे नाईट होंगे ओर जजेज फील्ड में 26 नवम्बर से 2 दिसंबर तक खेले जायगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें