रेडीमेड गारमेंट डीलर्स एसोसिएशन ऑफ़ असम द्वारा दिवाली मिलन समारोह आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रेडीमेड गारमेंट डीलर्स एसोसिएशन ऑफ़ असम द्वारा दिवाली मिलन समारोह आयोजित


गुवाहाटी, 11 नवम्बर । रेडीमेड गारमेंट डीलर्स एसोसिएशन ऑफ़ असम के सौजन्य से माछखुवा स्थित आईटीए सेंटर में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष सुजल बॉल ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर एसोसियेशन के सभी कार्यकारिणी सदस्य उनके साथ उपस्थित थे। समारोह में आयोजित मंच पर अध्यक्ष के साथ एसोसिएशन की पूर्व अध्यक्ष चंदनमल सेठिया, सुब्रतो राय, सचिव श्याम खेमका, कोषाध्यक्ष सुभाष डे, कार्यक्रम संयोजक नीलेश पगारिया उपस्थित थे। अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि हम यहां भाईचारे के उद्देश्य से एकत्र हुए हैं। दिवाली का त्यौहार सब को एक सूत्र में पिरो कर रखता है। यह त्यौहार भाईचारा और मनोरंजन का त्यौहार है। सचिव श्याम खेमका ने कहा कि आठ साल पहले इस संस्था का गठन हुआ था। इसका उद्देश्य संगठन के सदस्यों को व्यापार संबंधी आने वाली दिक्कतों के समाधान के लिए मार्गदर्शन करना है। फिर भी व्यापार के साथ-साथ यह एसोसिएशन समाज सेवा के क्षेत्र में भी आगे रहा है। कार्यक्रम के प्रथम चरण का संचालन एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री व कार्यक्रम सह-संयोजक प्रदीप पाटनी ने बड़ी ही कुशलता से किया। द्वितीय चरण में लूसी एंड पार्टी द्वारा गीत व नृत्य की श्रंखला प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मुंबई फिल्म जगत वह टीवी गायिका श्रुति राने ने दर्शकों को नए पुराने गानों की ताल पर मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के समापन सत्र में भाग्यशाली दान पत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक नीलेश पगारिया और सुब्रतो राय ने सारी व्यवस्था संभाल रखी थी। सहसंयोजक काजल डे, रंजीत राय, पुलक चौधरी, झंटू घोष, संजय पाटोदिया ने भी सक्रिय सहयोग दिया। झंटू घोष ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें