मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार बनाए गए मानवेंद्र सिंह - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार बनाए गए मानवेंद्र सिंह


जयपुर, 17 नवम्बर । राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ झालरापाटन विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित किए गए मानवेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि यह चुनौती उन्हें स्वीकार है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री या किसी दूसरे पद के दावेदार नहीं हैं। उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद मानवेंद्र ने कहा, ‘‘राहुल गांधी और केंद्रीय चुनाव समिति ने मुझ पर विश्वास जताया है। मैं उनका आभारी हूं। यह एक चुनौती है जिसे स्वीकार करता हूं।’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘यह पहले से तय नहीं था। पार्टी की ओर से अचानक से मुझसे कहा गया। मेरी इच्छा लोकसभा चुनाव लड़ने की थी और वह आज भी है। लेकिन फिलहाल प़ार्टी ने यह जिम्मेदारी दी है जिसे मैं पूरी तरह निभाऊंगा।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या इस उम्मीदवारी के बाद वह भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल हो गए हैं तो मानवेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘मैं किसी पद का दावेदार नहीं हूं। मेरी इच्छा किसी पद की नहीं है।’’ कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 32 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसमें मानवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ झालरापाटन से चुनावी मैदान में उतारा गया है। मानवेंद्र पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता रहे जसवंत सिंह के पुत्र हैं। वह सांसद रह चुके हैं। वह हाल में ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें