पहला प्राकृतिक चिकित्सा दिवस आज - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पहला प्राकृतिक चिकित्सा दिवस आज

हर वर्ष 18 नवम्बर को मनाया जाएगा प्राकृतिक चिकित्सा दिवस

नई दिल्ली, 17 नवम्बर । प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति (नेचुरोपैथी) के बढ़ते प्रयोग और उपयोगिता को देखते हुये केन्द्रीय आयुष मंत्रालय ने हर साल 18 नवंबर को प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी बयान के अनुसार पहला प्राकृतिक चिकित्सा दिवस देश भर में आज को मनाया जायेगा। इसके लिये योग दिवस की तर्ज पर सरकारी और गैरसरकारी स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये गये है। इनका मकसद लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरुक करना और इस पद्धति का विश्वव्यापी प्रसार करना है। इसके लिये आयुष मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत केन्द्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद को स्वास्थ्य शिविर, कार्यशाला और प्रदर्शनी आदि आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें