शिलांग में मारवाड़ी महिला समिति द्वारा बाल दिवस मनाया गया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शिलांग में मारवाड़ी महिला समिति द्वारा बाल दिवस मनाया गया


शिलांग से सुशील दाधीच

शिलांग, 16 नवम्बर । स्थानीय मारवाड़ी महिला समिति के द्वारा बालिका विध्यालय के बच्चो को साथ लेकर बाल दिवस मनाया। स्कूल के सभी बच्चो को स्थानीय मारतलियागं पार्क मे लेकर गये ओर बच्चों को अपना भविष्य बनाने के लिए आगे बढने के लिए प्रेरणा दी। इस अवसर पर समिति की सचिव सबिता सुरेखा ने बताया की हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। इसी दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का भी जन्म हुआ था। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते हैं। पंडित नेहरू ने एक बार कहा था कि बच्चे ही भारत का भविष्य हैं। इस दिन देश के अधिकांश हिस्सों और खासतौर पर स्कूलों में बच्चों से जुड़ी एक्टिविटीज होती है। सभी बच्चो को मिठाई, फल, चिप्स वगैरह खिलाई गई। सभी बच्चे काफी खुश हुए। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष श्रीमति प्रेम सिंघानिया, सचिव श्रीमती सबिता सुरेखा, सह सचिव श्रीमती शोभा सिंघानिया, कोषाध्यक्ष श्रीमति टिलु अग्रवाल, सहित श्रीमति मंजु शाह, श्रीमती पुष्पा अजमेरा, श्रीमती सपना अग्रवाल, श्रीमती निलम गुप्ता उपस्थित हुई। सभी बच्चो ने समिति को आदर पुर्वक प्रणाम किया एवं समिति ने स्कुल के लिए आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें