जागो प्राशासन जागो : मौत को दस्तक देता इलेक्ट्रिक पोल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जागो प्राशासन जागो : मौत को दस्तक देता इलेक्ट्रिक पोल


शिलांग से सुशील दाधीच

शिलांग, 16 नवम्बर । गाड़ीखाना से नीचे जाते हुए जीएस रोड में सड़क के किनारे लगा हुआ यह बिजली का पोल पुरी तरह जर जर हो चुका है। कुछ दिनो पहले यह पोल गिरने वाला था तब इलेक्ट्रिक बोर्ड (हाइड्रो) के कर्मचारियों ने वहीं पर स्थित एक मकान की छत के सहारे एक तार से बांधकर औपचारिकता पुरी करते हुए समाधान करने से पल्ला झाड़ लिया। आसपास के लोगों ने बताया की इसकी शिकायत करने के बावजूद भी कोई ध्यान नही दे रहा है। मगर यह पोल आमजन को मौत का बुलावा दे रहा है। यहा पर कभी भी कोई हादसा घट सकता है। वहा पर आस पास मे रहने वाले लोग काफी चिंतित भी है की ऐसी स्थिति मे कोई भी हादसा होगा तो वो पुछकर नही होगा मगर उसका जिम्मेदार भी पुरी तरह इलेक्ट्रिक सिटी हाइड्रो ही होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें