गुवाहाटी, 10 नवम्बर । शिवसागर परिवार (गुवाहाटी) के दिवाली मिलन समारोह का आयोजन शनिवार, 10 नवंबर को माहेश्वरी भवन में किया गया। भगवन दास दम्माणी, विनोद पोद्दार, प्रताप पोद्दार, शंकर प्रसाद मोर, श्याम सुन्दर अग्रवाल, बंशीधर अग्रवाल, राधेश्याम साहेवाला एवं भगवती प्रसाद मोर द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। रश्मी पोद्दार, अलका बुधिया एवं रीना अग्रवाल ने गणेश वंदना प्रस्तूत करके सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके अंतर्गत सुमधुर गीत संगीत एवं अनेक मनोरंजक गेम्स आयोजित किये गये तथा अंत में प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक पोद्दार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संदीप अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, प्रकाश अगरवाला, रितेश साहेवाला, राजेश झुरिया, निर्मल शर्मा, विकाश जगाती एवं अनुप मोर की महत्वपुर्ण भूमिका रही। उक्त कार्यक्रम में शिवसागर जिले से सम्बंधित गुवाहाटी में निवास कर रहे सभी परिवारों की सक्रिय सहभागिता एवं भारी संख्या में उपस्थिति रही।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें