नगांव से अजीत माहेश्वरी
नगांव। अणुव्रत समिति, नगांव के तत्वावधान में रविवार को जैन श्वेताम्बर तेरापंथ भवन में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर आयोजित एक सभा का आयोजन समिति के अध्यक्ष छत्रसिंह गुजरानी की अध्यक्षता में संपन्न हुए । सभा के मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत थे । सभा में वरिष्ठ चिकित्सक डा जयंत कुमार बरुआ, जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष बजरंग लाल नाहटा , अणुव्रत समिति के पूर्व अध्यक्ष हुलास मल बोथरा , कार्यक्रम संयोजक मोहन लाल नाहटा सहित मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत व समिति के अध्यक्ष छत्रसिंह गुजरानी के मंचासीन करवाने के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ श्री महंत ने किया गया ।
सभा में बोलते हुए श्री महंत ने जैन मुनि आचार्य तुलसी के उन ग्यारह सूत्रों का उल्लेख किया जो उन्होंने अणुव्रत की स्थापना काल में समाज के लिए जारी किए थे । श्री महंत ने इन ग्यारह सूत्रों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया । सभा को वरिष्ठ चिकित्सक डा जयंत कुमार बरुआ ने व कार्यक्रम संयोजक मोहन लाल नाहटा ने भी संबोधित किया । सभा का संचालन अणुव्रत समिति के सचिव संजय बोथरा ने किया । राष्ट्रीय गीत के साथ सभा संपन्न हुई । दिन भर चले शिविर में 292 रोगियों के आंखों की जांच के बाद 81 रोगियों में मोतियाबिंद पाया गया ।इन 81 रोगियों के आंखों का आपरेशन अणुव्रत समिति की ओर से डा जयंत कुमार बरुआ के चिकित्सालय में निशुल्क करवाया जायेगा । उल्लेखनीय है कि अणुव्रत समिति, नगांव का यह चौथा शिविर था ।











अजीतजी का अच्छा प्रयास है । आगे भी जारी रखेंं । शुभकामनाएं ।
जवाब देंहटाएं