गुवाहाटी। मारवाड़ी महिला एकता मंच द्वारा उजानबाजार हनुमान मंदिर में एक कार्यक्रम के साथ संस्था की औपचारिक रूप से स्थापना की घोषणा संस्थापक अध्यक्ष वंदना सोमानी ने पूजा अर्चना के पश्चात की। इस अवसर पर संस्थापक सचिव शारदा केड़िया, कोषाध्यक्ष सरोज मित्तल, सह सचिव वंदना बिहानी और संरक्षक सरला काबरा भी उपस्थित थी। समिति के अन्य सदस्यों ने भजन व नृत्य प्रस्तुत करके 56 व्यंजन का भोग हनुमान जी को चढ़ाया। कार्यक्रम संयोजिका सुनीता अग्रवाल व सरोज शारदा ने सारी व्यवस्था संभाल रखी थी । अध्यक्ष वंदना सोमानी ने कहा कि नवगठित महिला संस्था मारवाड़ी महिला एकता मंच का आज विधिवत स्थापना मांगलिक कार्यक्रम से हो गई है। निकट भविष्य में हम और भी कार्यक्रम आयोजन करेंगे। जनसंपर्क सचिव ज्योति शर्मा ने बताया है कि मारवाड़ी समाज की प्रत्येक महिलाओं से हम संपर्क करके संस्था से जुड़ने का आग्रह करेंगे कारण हमारी संस्था महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए गठित की गई है । आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति सदस्य रूपा गगड़ ,पार्वती बिरला, कोमल गुप्ता, बसु चांडक, सुलोचना नागोरी, शकुंतला मिमानी, संतोष जैन, पुष्पा शर्मा, सुमित्रा सोढ़ानी ने सक्रिय सहयोग दिया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें