गुवाहाटी। फैंसी बाजार स्थित सीताराम ठाकुरबाड़ी में होली उत्सव का रंगारंग कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर गणेश जी को राजस्थानी पगड़ी पहनाकर सेठ के रूप में सजाया गया। राजस्थानी पगड़ी पहने गणेश जी आज भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। इस अवसर पर स्थानीय भजन कलाकारों द्वारा चंग की थाप पर भजनों की धमाल भी प्रस्तुत की गई। भक्तों को ठंडाई का प्रसाद वितरण किया गया।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें