गुवाहाटी। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित गुवाहाटी महिला मंडल के तत्वावधान में स्थानीय तेरापंथ धर्म स्थल में अध्यक्षा विद्या कुंडलिया की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर "सशक्त नारियां देश की तकदीर बदल देगी कल की तस्वीर" कार्यशाला का आयोजन किया गया नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई ।मंडल की बहनों ने सुमधुर कंठो से प्रेरणा गीत का संगान किया । अध्यक्षा विद्या कुंडलिया ने अपने वक्तव्य से सभी का स्वागत करते हुए कहा कि जिसका सारा घर ऋणी है हम वह ग्रहणी हैं ।हमें मर्यादित व संतुलित रहते हुए बदलते युग के साथ आगे बढ़ना चाहिए। मंडल की कर्मठ मंत्री श्रीमती मीरा सुराणा ने साध्वी प्रमुखा श्री जी के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर बाहर से पधारी वर्धमान जैन स्थानकवासी महिला समिति, दिगंबर जैन महिला समिति,फिकी क्लब, एकता लेडीज क्लब, पार्शव महिला समिति, महेश्वरी महिला समिति की पदाधिकारियों का मंडल की बहनों द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया। इनमें से कई वक्ताओं ने नारी सशक्तिकरण पर अपने अपने विचार रखे। इसी कड़ी में गुवाहाटी कन्या मंडल द्वारा एक रोमांचक नाटिका प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर मंडल द्वारा श्रीमती जतनी देवी संचेती को समाज और परिवार में आदर्श स्थापित करने के लिए प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया। आप एक तत्वज्ञ श्राविका, ज्ञानशाला प्रशिक्षिका समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली आत्मविश्वास से भरपूर सरल हृदया महिला है।श्रोताओं के साथ एक चर्चा परिचर्चा रखी गई जिसमें स्त्री पुरुष सामंजस्य वह समानता पर विचार विमर्श हुआ।राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती रंजू जी खटेड के कुशल संयोजन तथा मंडल की बहनों की सराहनीय उपस्थिति व योगदान से यह कार्यशाला सफल हुई। प्रचार प्रसार मंत्री ममता दुगड़ ने सभी का आभार ज्ञापन करते हुए इस आशय की जानकारी यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें