जेसीआई प्रयास के तहत 'रन फॉर नाइन' का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जेसीआई प्रयास के तहत 'रन फॉर नाइन' का आयोजन


गुवाहाटी से सोनिया सारडा

गुवाहाटी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को प्रातः 6:30 बजे जेसीआई इंडिया एवं नाइन मोमेंट के संयुक्त तत्वाधान में जॉन XXV की विभिन्न शाखाओं ने रन फॉर नाइन रैली का आयोजन किया। यह रैली जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रयास के तहत नाइन सैनिटरी नैपकिन के सहयोग से महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता एवं सेनेटरी नैपकिन के प्रयोग पर जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित की गई। जानकारी देते हुए क्षेत्र समन्वयक स्वाति चौधरी ने बताया कि देश भर के 502 शहरों में इस दिन यह रैली आयोजित की जा रही है। उनके मुताबिक इस अभियान के ब्रांड अंबेस्टर सुपरस्टार अक्षय कुमार हैं जिन्होंने लखनऊ में झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया।

रैली में विशिष्ट सम्माननीय अतिथि के तौर पर नॉर्थ ईस्ट इंडिया फैशन डिजाइन काउंसिल की संस्थापक एवं अध्यक्ष मेधा सैकिया, अनेकों सौंदर्य प्रतियोगिताओं की विजेता एवं डिजाइन वर्ल्ड की ब्रांड एंबेसडर अमृता दत्ता, प्रसिद्ध गाइनेकोलॉजिस्ट एवं सर्जन डॉक्टर स्वाति जालान, जिला नोडल अधिकारी (आयुष) डॉक्टर कारोबी हजारीका चौधरी एवं निवर्तमान क्षेत्र अध्यक्ष जॉन XXV जेसीआई श्वेता सोमानी उपस्थित थी। 

जेसीआई ने महिला दिवस पर राष्ट्रीय कार्यक्रम स्पार्क के तहत 5 भिन्न भिन्न क्षेत्रों की प्रसिद्ध महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। मधुस्मिता बरुआ को खेल जगत में, तान्या हवेलिया को व्यवसायिक क्षेत्र मे, सकीबा नसीब को कृषि क्षेत्र में, निर्माली मेधि को शिक्षा जगत में और रंजन बेनू, रतीलाल व्यास को सामाजिक क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र समन्वयक सुमन अग्रवाल का योगदान सराहनीय रहा। पूर्ण कार्यक्रम में क्षेत्रीय सचिव पूजा वेद, क्षेत्र उपाध्यक्ष राजेश गंगवाल व शालिनी हंसारिया, क्षेत्र निदेशक विकास पाटनी, योजना हरलालका, मणि अग्रवाल और क्षेत्र समन्वयक स्वाति चौधरी, अमित जैन, स्वाति सेठी, अलका वर्मा एवं अभिषेक अग्रवाल उपस्थित थे। जोन 25 की शाखाओं जेसीआई गुवाहाटी, जेसीआई गुवाहाटी हुनर, जेसीआई गुवाहाटी एंजेल्स, जेसीआई गुवाहाटी क्वींस, जेसीआई कामरूप इलाइट और जेसीआई पानीखेती ने कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक सराहनीय रूप में किया। कार्यक्रम का संचालन जेसी सोनिया सारडा ने सुचारू रूप से किया।

कैमरे की नज़र से









कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें