बीकानेर। भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक बसे राजस्थान में बीकानेर स्थित एयरफोर्स स्टेशन के समीप शुक्रवार दोपहर लड़ाकू विमान क्रेश हो गया। शोभासर गांव में ग्रामीणों ने धुंआ देखा और देखते ही देखते मौके पर धूल का गुब्बार उठने लगा। एसपी प्रदीप मोहन शर्मा ने घटना की पुष्टि की है और मौके के लिए रवाना हो गए हैं वहीं नगर निगम की दो दमकल गाडिय़ां घटनास्थल के लिए रवाना हुई है। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने दो पायलट को पैराशूट से उतरते हुए भी देखा है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें