मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा द्वारा "एक शाम भारत की महान नारियों के नाम" आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा द्वारा "एक शाम भारत की महान नारियों के नाम" आयोजित


गुवाहाटी। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा ने गुवाहाटी, माछखोवा स्थित आई टी ए सेन्टर में "एक शाम भारत की महान नारियों के नाम" कार्यक्रम का बहुत ही सुंदर आयोजन किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम समाज की तीन महिलाओं को उनकी कार्यकुशलता, कर्मठता तथा उपलब्धियों के लिए "कर्मनिष्ठ नारी सम्मान" प्रदान किया गया। श्रीमती मधु जैन को विशेषतः जनजाति औरतों को आत्मनिर्भर बनाने की उनकी चेष्टाओं के लिए, डॉ निरूपा जोधानी को चिकित्सा के क्षेत्र में निस्वार्थ सेवाओं के लिए एवं श्रीमती अरुणा खेतान को वाणिज्य के क्षेत्र में प्रेरणास्पद कार्य करने के लिए महिला शाखा ने असमिया संस्कृति का प्रतीक फुलाम गामोसा तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। 


इस कार्यक्रम में शाखा की पूर्वाध्यक्षा एवं सलाहकार बिमला रासीवासिया, सलाहकार श्रीमती आभा शर्मा तथा किरण देवी पहाड़िया के साथ 100 से अधिक सदस्याएं उपस्थित थी। कार्यक्रम में गर्वित और रचना भिलवारिया ने गणेश वंदना, वर्षा अग्रवाल ने ग्रुप तथा पूजा गाड़ोदिया ने नृत्य की प्रस्तुति दी। गार्गी शर्मा एवं दीया अग्रवाल ने नृत्य नाटिका का मंचन किया जिसका पूरी सभा ने खड़े होकर अभिवादन किया। शाखा की सदस्याओं श्रीमती मंजुलता शर्मा, पूजा शर्मा, शोभना लड्ढा, बिंदु जेटिया और ममता मुंद्रा ने नारी सशक्तिकरण पर एक लघु नाटक भी प्रस्तुत किया, जिसकी सभी ने बहुत तारीफ की। 



इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था प्रसिद्ध नारियों की वेशभूषा में उनकी तरह आचरण करना। किसी अन्य महिला के वेश में पधारी सदस्याओं ने सभा को अपने किरदार से परिचित करवाया। बहुत सी नई जानकारियों का आदान प्रदान हुआ। उत्कृष्ट वेशभूषा, अभिनय तथा प्रस्तुति के लिए श्रीमती संगीता पोद्दार, किरण बाजोरिया, रश्मि पेरिवाल, हेमलता गोलछा तथा कुसुम छाबड़ा को भेंट प्रदान किये गए। इस अवसर पर अध्यक्षा श्रीमती कंचन केजरीवाल ने कहा कि आज की नारी सबल है, सतर्क है एवं सशक्त है और हर क्षेत्र में उसने खुद को स्थापित किया है। उन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष रेणु चौधरी, कोषाध्यक्ष पुष्पा खेमका, सरोज जालान, संयुक्त मंत्री सुजाता मोर, अन्नू गाड़ोदिया सहित शाखा की सभी सदस्यों ने भरपूर सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन स्वर्ण केजरीवाल ने किया जिसकी सभी ने बहुत तारीफ की।

2 टिप्‍पणियां:

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें