जोरहाट। मारवाड़ी युवा मंच, जोरहाट द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जोरहाट केंद्रीय कारागार की कारागार अधीक्षक श्रीमति चंपाकली बोरदोलोई का फूलाम गमछा एवं एक स्मृति चिन्ह देकर शाखा अध्यक्ष उमेश पारीक के द्वारा अभिनन्दन किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल C के सहायक मंत्री गौरव तिवाड़ी, जोरहाट शाखा के सचिव CA नितेश लाखोटिया, सह सचिव प्रेम प्रकाश पारीक, नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित सिंघी, पूर्व मंडलीय उपाध्यक्ष नागर रतावा, प्रचार सचिव परमेश्वर धूत, मुकेश झंवर, विकी करनानी, सहित सेंट्रल जेल के अधिकारी व अन्य मंच के सदस्य गण मौजूद रहे।
!->
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें