लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी अर्पण ने रंजन रति माला व्यास को सम्मानित किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी अर्पण ने रंजन रति माला व्यास को सम्मानित किया


गुवाहाटी। महिला दिवस के उपलक्ष में लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी अर्पण ने आमबाड़ी स्थित जलाराम मंदिर में संरक्षक रंजन रति माला व्यास को सम्मानित कर उपहार दिया। क्लब अध्यक्ष वंदना बगड़िया ने बताया कि रंजना व्यास गत कई वर्षों से मंदिर प्रांगण में 150 बच्चों को भोजन उपलब्ध कराती आ रही है। जो एक सराहनीय कार्य है। इसी मंदिर प्रांगण में सिलाई का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं के बीच सैनिटरी नैपकिन वितरित भी किए गए एवं उनकी उपयोगिता के बारे में बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब सचिव पायल भरतिया, सीता गोयनका, मधु पटवारी, सरिता अग्रवाल का योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें