नर सेवा ही नारायण सेवा : पीबी आचार्य - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नर सेवा ही नारायण सेवा : पीबी आचार्य


नगालैंड के राज्यपाल ने सांगानेरिया धर्मशाला में किया सात्विक भोजन

गुवाहाटी। "नर सेवा ही नारायण सेवा है' यह बात नगालैंड के राज्यपाल पीबी आचार्य ने वृहस्पतिवार को गुवाहाटी में कही। एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौटते समय श्री आचार्य फैंसी बाजार के एसआरसीबी रोड स्थित सांगानेरिया धर्मशाला पहुंचे, जहां उन्होंने दोपहर का सात्विक आहार अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कविता आचार्य के साथ ग्रहण किया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि महंगाई के इस दौर में सुरजमल जुहारमल सांगानेरिया चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आम लोगों के लिए सीमित दरों पर सात्विक भोजन उपलब्ध कराकर समाज के प्रति एक तरह की सेवा कर रही है। यहां का भोजन काफी स्वादिष्ट है। इसके अलावा यहां पर ठहरने के लिए जो शुल्क लिया जाता है वह भी काफी उचित हैऔर माहौल घरेलू जैसा है। 
बातों-बातों में नगालैंड के राज्यपाल श्री आचार्य ने धर्मशाला प्रबंधन से नगालैंड में भी इस तरह की सेवा चालू करने का आह्वान किया, जिससे वहां के लोगों को भी कम कीमत पर न केवल सात्विक भोजन मिल सके, बल्कि बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी उचित दरों पर ठहरने की व्यवस्था भी हो।  
इस मौके पर धर्मशाला ट्रस्ट की ओर से सुशील सांगानेरिया, अजय सांगानेरिया, कैलाश सांगानेरिया, चंद्रप्रकाश सांगानेरिया, विवेक सांगानेरिया, शिवम सांगानेरिया, आनंद गोयनका, धर्मशाला के प्रबंधक दुर्गादत्त शर्मा, महेश शर्मा, विजय कुमार शर्मा, मनोज शर्मा, प्रभात वैश्य, आई बतन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
इस दौरान राज्यपाल के साथ उनके संयुक्त सचिव सरोज कुमार साहु भी मौजूद थे। धर्मशाला की ओर से राज्यपाल तथा उनकी धर्मपत्नी का फुलाम गामछा से अभिनंदन किया गया। उल्लेखनीय है कि असम के राज्यपाल रहते समय भी श्री आचार्य एक दिन अचानक रात्रि भोजन के लिए सांगानेरिया धर्मशाला पहुंच गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें