गोरेश्वर से विजय अग्रवाल
असम की धरा पर पहली बार 13 दिवसीय राणी सती दादी जी का संगीतमय मंगल पाठ
गुवाहाटी। श्री श्री राणी सती दादी जी का 13 दिवसीय संगीतमय मंगल पाठ असम के विभिन्न जगह में आगामी 13 मई से शुरू होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार 'एक प्रयास महामंगल की ओर' के दादी जी की गुणगान यात्रा का आयोजन 13 मई से शुरू होकर 28 मई तक चलेगा। जिसकी तैयारी जोर शोर से चल रही हैं। जानकारी के अनुसार 13 मई को रंगिया के दादी मंदिर से प्रारंभ होकर ये देखियाजुली, गोहपुर, नार्थ लखीमपुर, नाहरकटिया, तिताबर, बोकाखात, होजाई, जागीरोड, ग्वालपाड़ा, गौरीपुर, बंगाईगांव होते हुए बिजयनगर में इसकी सामाप्ति होगी। वही इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राज कुमार जालान (पाठशाला) ने बताया कि इस संगीतमय महामंगल में दिल्ली के जानेमाने मंगल वाचक अजय तुलस्यान व बंगलोर की प्रियंका गुप्ता 13 दिन मंगल पाठ करेंगे। वही समापन महामंगल बिजयनगर में कोलकाता से आये हुए कलाकार द्वारा नृत्य नाटिकाओं द्वारा मंगल पाठ किया जाएगा। वही असम प्रांत में पहली बार आयोजित इस महामंगल की तैयारी जोर शोर से चल रही हैं। आयोजक द्वारा सभी भक्त को इस संगीतमय महामंगल में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल कर राणीसती दादीजी का आशीर्वाद प्राप्त करने की निवेदन किया गया हैं। वहीं इस 13 दिवसीय मंगल पाठ में प्रथम 13 मई को रंगिया, 14 मई को देखियाजुली, 15 मई को गोहपुर, 16 मई को नार्थ लखीमपुर, 18 मई को नाहरकटिया, 19 मई को तिताबर, 20 मई को बोकाखात, 21 मई को होजाई, 22 मई को जागिरोड, 23 मई को ग्वालपाड़ा, 24 मई को गौरीपुर, 25 मई को बंगाईगांव व 28 मई महामंगल की सामाप्ति बिजयनगर में होगी जिसमें कोलकाता से आमंत्रित कलाकारों द्वारा संजीव झांकि व नृत्य नाटिका द्वारा पाठ का श्रवण करवाया जाएगा। वही ईस कार्यक्रम को सफल आयोजन के लिए सभी 13 जगह के दादी भक्त दिन-रात एक किये हुए हैं। वही इन 13 दिवशीय मंगल का सभी कार्यक्रम SCI यूट्यूब चैनल में लाइव प्रसारित किया जाएगा।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें