गुवाहाटी में लगी ऊषा उत्थुप की मास्टर क्लास - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी में लगी ऊषा उत्थुप की मास्टर क्लास

टी-सीरिज स्टेजवर्क्स एकेडमी के बच्चों ने सीखे गायिकी के गुर 

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर संगीत का हब है। यहां के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और उनके भीतर छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए टी-सीरिज स्टेजवर्क्स एकेडमी से बेहतर कोई संस्थान नहीं। यह बातें बॉलीवुड की प्रख्यात गायिका ऊषा उत्थुप ने कही। जू रोड के द सेंट्रल स्थित टी-सीरिज स्टेजवर्क्स एकेडमी में आज मास्टर क्लास लेते हुए गायिका ऊषा उत्थुप ने बच्चों को गाने के विभिन्न गुर सिखाए तथा उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने एकेडमी के बच्चों को मूल मंत्र देते हुए कहा कि अपने लक्ष्य को हासिल करना है तो हमेशा सपने बड़े देखो। अपने पर विश्वास रखें और कड़ी मेहनत करें, सफलता आपके कदम चूमेगी। एकेडमी के बच्चों के साथ उन्होंने अपनी 50 वर्ष पूर्व गायकी की दुनिया के शुरुआती समय की यादें ताजा करते हुए कहा कि सन् 1969 से उन्होंने गायकी की शुरुआत की थी और आज वह 50 वर्ष बाद भी गा रही है। उन्होंने कहा कि मैंने जब गायकी की शुरुआत की थी उस समय संसाधन न के बराबर थे। मगर आज गायिकी में शौक रखने वाले युवाओं के लिए गुवाहाटी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का टी-सीरिज स्टेजवर्क्स एकेडमी जैसा मंच है जहां पर दिग्गज बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए मौजूद है। उन्होंने कहा कि गुवाहाटी आने पर मुझे काफी खुशी मिलती है। आज यह खुशी दोगुनी इसलिए हो गई की टी-सीरिज स्टेजवर्क्स एकेडमी के बच्चों का मार्गदर्शन करने का मुझे मौका मिला। इस मौके पर ड्रीम हाउस प्रोडक्शन की निदेशक तथा संस्थान की प्रमुख निता शर्मा ने कहा कि हमारी एकेडमी का मुख्य लक्ष्य पूर्वोत्तर के युवाओं के भीतर छिपी प्रतिभाओं को इस मंच के माध्यम से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संस्थान में गीत, नृत्य, अभिनय, मॉडलिंग सहित विभिन्न तरह के प्रशिक्षण उपलब्ध है। समय-समय पर बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां एकेडमी में आकर बच्चों का मार्गदर्शन तथा उनके भीतर छिपी प्रतिभाओं को बाहर लाने का प्रयास करती हैं। इस मौके पर युवा उद्योगपति सुरेश शर्मा, कमल शर्मा, हर्ष शर्मा सहित असमिया फिल्म जगत से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां मौजूद थी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें