श्रमिक दिवस: अभामामस मध्य गुवाहाटी ने श्रमिकों का किया सम्मान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्रमिक दिवस: अभामामस मध्य गुवाहाटी ने श्रमिकों का किया सम्मान


गुवाहाटी से गोपाल मिश्र

गुवाहाटी। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन (अभामामस) मध्य गुवाहाटी शाखा ने दैनिक मजदूरी करने वाली महिला श्रमिकों को सम्मानित करते हुए श्रमिक दिवस मनाया। शाखाध्यक्ष रीतु अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन शांतिपुर में किया गया। इस दौरान महिला श्रमिकों को आज के दिन का महत्व तथा उनके अधिकारों के संदर्भ में कई जानकारियां दी गई। इस दौरान उनके बीच स्नैक्स बॉक्स, बिस्कुट, शीतल पेयजल आदि बांटे गए। शाखा सचिव कविता खेमका ने श्रमिकों की प्रमुख सीता देवी यादव का फुलाम गमछा से अभिनंदन किया। शाखा की ओर से दैनिक काम-काज करने वाली सभी महिला श्रमिकों ने सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि पहला बार उन्हें किसी ने इस तरह सम्मान दिया है। उनके लिए यह एक यादगार क्षण है। इस मौके पर अध्यक्ष रीतु अग्रवाल, सचिव कविता खेमका, अनिता अग्रवाल, रेणु खेमका, मैना अग्रवाल आदि सदस्याएं उपस्थित थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें