गुवाहाटी। महानगर की महिलाओं की अग्रणी संस्थाओं में से एक चेतना लेडीज क्लब की ओर से श्रमिक दिवस के मौके पर दैनिक मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करने वाले मजदूरों के बीच छाते बांटे गए। क्लब की सचिव मंजू जालान ने कहा कि श्रमिक दिवस के मौके पर फैंसी बाजार तथा आठगांव में अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाकर 400 श्रमिकों के बीच छाते व शीतल पेयजल की बोतलें बांटी गई। क्लब इस वर्ष अपना रजत जयंती वर्ष के रूप में मना रहा है। क्लब की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम जालान ने कहा कि आर्थिक और सामाजिक उत्थान में श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान है। हर कार्य उनके सहयोग के बिना अधूरा है। ऐसे में आज के दिन क्लब की ओर से उनके बीच छाते बांटकर क्लब उनकी सेवाओं को सलाम करने का मौका मिला। क्लब की कोषाध्यक्ष श्रीमती मीना धानुका ने कहा कि फैंसी बाजार इलाके में लगाए गए शिविर को संचालित करने में प्रदेश भाजपा के कार्यकारी सदस्य व 9 नंबर पूर्व पार्षद राजकुमार तिवाड़ी, पूर्वोत्तर प्रदेशिया मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष मधुसूदन सिकरिया, प्रांतीय जनसंपर्क अधिकारी विवेक सांगानेरिया, पान बाजार थाना प्रभारी हेमेन दास, द्वितीय थाना प्रभारी आलोंबर बसुमतारी, महिला उपनिरीक्षक पुबाली दुलिया, मोहन धानुका, नरेंद्र अग्रवाल का सहयोग रहा। वहीं आठगांव के शिविर को संचालित करने में 8 नंबर वार्ड की पूर्व पार्षद श्रीमती सुनीता भीलवाड़िया, प्रमोद हरलालका, दिलीप अग्रवाल का सहयोग रहा। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष कुसुम जालान, सचिव मंजू जालान, कोषाध्यक्ष मीना धनुका, अनु अग्रवाल, नीरा भरतिया, रेणु मंगलुनिया, सुधा बजाज, मीना मोर, अंजू महेश्वरी, प्रेम सुरेका, सुनीता सराफ, बबीता अग्रवाल आदि सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें