गुवाहाटी से संतोष काबरा
गुवाहाटी। अग्रवाल सखी के सौजन्य से नारायण नगर स्थित हरियाणा गेस्ट हाउस में मातृ दिवस एवं रंगाली बिहू का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा गुवाहाटी लोकसभा प्रत्याशी क्वीन ओझा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध असमिया गायिका तूलिका लहकर ने बिहू गीत गा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चों ने मां विषय पर गीत नृत्य प्रस्तुत किया। मिताली भीलवाड़ीया एवं देवांगो ग्रुप ने बिहू नृत्य प्रस्तुत किया। अग्रवाल सखी की अध्यक्ष सुनीता भीलवाड़ीया ने मां के महत्व पर प्रकाश डाला। मंच का संचालन मिताली भीलवाड़ीया एवं डेजी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनीता अग्रवाल, डोली, मीनाक्षी, नीतू, सारिका, नीलम, सरिता, पिंकी, आशा, सुमन, नीलू, सोनिया, उर्मिला, माया, शशि, स्वीटी के अलावा कई सदस्यों ने सहयोग दिया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें