कामरूप जिला के 3 मेघावी खिलाड़ियों को आर्थिक अनुदान दिया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कामरूप जिला के 3 मेघावी खिलाड़ियों को आर्थिक अनुदान दिया


गुवाहाटी से संतोष काबरा

मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा व सूरजमल जुहारमल सांगानेरिया धर्मशाला ट्रस्ट के सौजन्य से कार्यक्रम आयोजित

गुवाहाटी। 19 मई को नगर के फैंसी बाजार स्थित सांगानेरिया धर्मशाला में मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा व सूरजमल जुहारमल सांगानेरिया धर्मशाला ट्रस्ट के सौजन्य से असम के कामरूप जिला के 3 मेघावी खिलाड़ियों को आर्थिक अनुदान प्रदान किया। सर्वप्रथम मंच संचालन करते हुए शाखा के मंत्री शंकर बिड़ला ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया एवं मंच गठन प्रक्रिया को आगे बढाते हुए श्रीसूरजमल जुहारमल सांगानेरिया धर्मशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष जयप्रकाश गोयनका, चेयरमैन श्रवन सांगानेरिया, ट्रस्टी लोकनाथ मोर, शाखा के संरक्षक प्रमोद हरलालका (लाला), उपाध्यक्ष सुशील गोयल, कार्यक्रम संयोजक गौरव सिवोटिया, सूरज सिंघानिया व प्रांतीय महामंत्री राजकुमार तिवाड़ी को मंचासीन कराया।  इन सभी अतिथियों का संजीव धुत, सीताराम बियानी, रमेश पारीक, गोपाल बजाज, प्रमोद सिंघानिया, नरेंद्र सोनी, बिनोद सोभासरिया, संबित सराफ, प्रवीण डागा, दिनेश सिकरिया, रमेश चाचाण एवं राजेश बोथरा ने फुलाम गमछा पहनाकर स्वागत किया। उपाध्यक्ष सुशील गोयल ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि सांगानेरिया ट्रस्ट के इस कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। प्रांतीय महामंत्री श्री तिवाड़ी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को आज के इस युग में आवश्यकता पड़ने पर किस तरह से आगे बढ़ना चाहिए इसके लिए उन्हें जागरूक किया जाना चाहिए। हमारे प्रोत्साहन से खिलाड़ी कितना आगे बढ़ सकता है यह हम नहीं जान सकते हैं, उन्हें खुद अपने जीवन में एक गोल लेकर आगे बढ़ना होगा। जिससे वह अपनी कामयाबी को पा सकते हैं, साथ ही कहा कि हमारे प्रोत्साहन से खिलाड़ी कितना आगे बढ़ सकता है यह हम नहीं जान सकते हैं।  हम शारीरिक रूप से सक्षम नहीं होंगे तो हम आगे नहीं बढ़ सकते।धर्मशाला ट्रस्ट के ट्रस्टी लोकनाथ मोर ने संबोधित करते हुए कहा कि दोनों संस्थाओं के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जो प्रशंसनीय कार्य है। ट्रस्ट बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए हर समय तत्पर रहता है। ट्रस्ट के अध्यक्ष जयप्रकाश गोयनका ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे राज्य के मेधावी छात्र व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए श्री सूरजमल जुहारमल सांगानेरिया धर्मशाला ट्रस्ट को सम्मेलन की गुवाहाटी शाखा ने इस कार्य मैं जोड़ा उसके लिए सम्मेलन का साधुवाद। हमारी ट्रस्ट प्रत्येक वर्ष में करीबन 20 बच्चों को स्कॉलरशिप देती आ रही है। साथ ही कई सामाजिक उन्मूलन कार्य ट्रस्ट की ओर से किया जाता है। उन्होंने विशेषकर गुवाहाटी शाखा के संरक्षक प्रमोद हरलालका (लाला) का इस कार्य में जोड़ने के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट के चेयरमैन श्रवन सांगानेरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि ताइकांडो 1940-1950 के दशक में कोरिया में शुरू किया गया था। बाद में 2000 के ओलंपिक खेलो में शामिल किया गया। उन्होंने तीनों बच्चों से कहा कि वह अपना इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, जिससे वह गोल्ड मेडल हासिल कर भारत और असम का नाम ऊंचा कर सकें। साथ ही उन्होंने मारवाड़ी सम्मेलन का आभार व्यक्त किया जो इस महती कार्य में उनके ट्रस्ट को जोड़ा। सम्मेलन के जनसंपर्क अधिकारी  विकास जैन ने बताया कि दिल्ली में 30, 31 मई व 1 जून को आयोजित होने वाली थर्ड ओपन साउथ एशियन ताइक्वांडो आईटीएफ चैंपियनशिप में असम के कामरूप जिले के 3 प्रतियोगियों में अंडर-19 दिव्या अगरवाल, अंडर 35 हीया काकोती, अंडर 45 में अजय राय को आर्थिक अनुदान देकर उन्हें इस प्रतियोगिता में भाग लेने मैं सहयोग प्रदान किया। धन्यवाद ज्ञापन रमेश चांडक ने दिया। इस अवसर पर ट्रस्ट के ट्रस्टी अजय सांगानेरिया, पवन सांगानेरिया, सुशील सांगानेरिया, कैलाश साँगानेरिया एवं सुनील शर्मा सभी को धन्यवाद दिया एंव शाखा के उपस्थित सदस्य, मनोज कुमार जालान, सम्मेलन के निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार रिंगानिया, कामरूप शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद लोहिया के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें