गुवाहाटी: अनेको कार्यक्रमों के साथ मनाया गया अक्षय तृतीया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी: अनेको कार्यक्रमों के साथ मनाया गया अक्षय तृतीया

मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा ने जल संशोधक यंत्र लगवाया


गुवाहाटी। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा ने भरलुमुख, गुवाहाटी स्थित 100 वर्ष से भी पुराने शिक्षा संस्थान, सम्मानीय सोनाराम हायर सेकंडरी स्कूल में बच्चों के सुविधार्थ एक वाटर प्यूरीफायर तथा दो स्टोरेज टैंक लगवाए ताकि बच्चों को पीने का साफ़ पानी मिल सके। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मंजू बर्मन ने इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन द्वारा आयोजित एक छोटे से समारोह में शाखाध्यक्ष श्रीमती कंचन केजरीवाल को फुलां गामोसा प्रदान कर सम्मानित किया तथा शाखा की सभी सदस्याओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कंचन केजरीवाल ने इस अवसर पर कहा कि हम सब माँएं हैं, बच्चों की जरूरतों को पूरी करना हम अपना धर्म समझते हैं। भविष्य के ये नागरिक स्वस्थ रहे, ये हमारी ज़िम्मेवारी हैं, और इस ओर अगर हम कुछ कर पाए,तो हमारा सौभाग्य है। मंत्राणी सुषमा शर्मा ने कहा कि गुप्तदान करने वाले परिवार का हम तहे दिल से धन्यवाद करते है।कोषाध्यक्ष पुष्पस खेमका ने प्राचार्या का तथा श्रीमती चंद तुलस्यान ने राइज प्लस की और से पधारे वरिष्ठ पत्रकार सम्पत मिश्र एवम संतोष काबरा का अभिवादन किया। कार्यक्रम संयोजक श्रीमती अनिता अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि ये दरअसल हमारे लिए खुशी का विषय है कि हमे बच्चों की सेवा का मौका दिया गया। स्कूल के करीब 600 बच्चों एवम शिक्षकों को इस अवसर पर फ्रूटी पिलाई गयी। शिक्षकों के लिए नाश्ते का भी इंतजाम किया गया। इसके अलावा शराब भट्टी स्थित राष्ट्रीय शिक्षा सदन प्रार्थमिक विद्यालय के बच्चों के बीच भी शाखा सदस्याओं ने जूस की बोतलें वितरित की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्याओं विशेषतः सीमा अग्रवाल, सरोज रूंगटा, रेणु चौधरी, अंजुलता मोर, यशोदा अग्रवाल, सरोज जालान, किरण शर्मा, किरण बाजोरिया, र्ष्या चौधरी, सुनीता भीलवाड़ीया, संगीता बड़जात्या का भरपूर सहयोग रहा।

श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में प्रथम आहार दिवस मनाया


गुवाहाटी। अक्षय तृतीया के उपलक्ष में भगवान आदिनाथ के प्रथम आहार दिवस के रूप में पूर्वोत्तर जैन महिला संगठन की केंद्रीय अध्यक्षा फुल माला पाटनी के नेतृत्व में फैंसी बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के बाहर हजारों लोगों को इक्षु रस वितरण करके यह पर्व मनाया। इस दिन जैन धर्मावलंबियों के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव ने भी निग्रंथ अवस्था में हस्तिनापुर नगरी के राजा श्रेयांश द्वारा ईक्षु रस का आहार लिया था। तभी से इक्षु वितरण परंपरा की शुरुआत हुई। और इस पर्व का प्रारंभ हुआ। यह कार्यक्रम पूर्वोत्तर दिगंबर जैन महिला संगठन द्वारा आयोजित किया गया। संगठन की मंत्री बबीता सेठी के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अक्षय समिति की सुधा काला, प्रेमलता छाबड़ा, कुसुम बड़जात्या, मंजू बड़जात्या, रेनू सेठी, वीणा सरावगी के साथ संगठन की वरिष्ठ सदस्य किरण देवी पहाड़िया, प्रकाश देवी सेठी, रेखा बड़जात्या, इंदु गंगवाल का सहयोग भी रहा।

श्री श्वेतांबर जैन पार्श्वनाथ महिला समिति ने राहगीरों की प्यास बुझाई


गुवाहाटी। अक्षय तृतीया के उपलक्ष में श्री श्वेतांबर जैन पार्श्वनाथ महिला समिति ने फैंसी बाजार साधना मंदिर के सामने राहगीरों के बीच इक्षु रस का वितरण करके यह पर्व मनाया। तपती दोपहरी की गरमी के बीच राहगीरों ने गन्ने के रस से अपनी प्यास बुझाई। इस कार्यक्रम में महिला समिति की अध्यक्षा चंदा सिपानी, सचिव सरिता भीड़गचा एवं सभी सदस्य उपस्थित होकर अपना सहयोग दे रही थी।

अग्रवाल सखी ने लोगों में किया खिचड़ी का वितरण


गुवाहाटी। अग्रवाल सखी की सदस्याओ ने अक्षय तृतीया के उपलक्ष में फैंसी बाजार सीताराम ठाकुर बाड़ी में खिचड़ी का प्रसाद भोग लगाकर वितरण किया। जिसे कई राहगीरों ने ग्रहण किया। इस अवसर पर अग्रवाल सखी की अध्यक्षा सुनीता भीलवाड़ीया, सचिव शालिनी बजाज, कोषाध्यक्ष अनीता कुंपावत के अलावा सदस्या अनीता अग्रवाल, मीनू सिंघानिया, नीलू अग्रवाल, डोली गोयंका, उर्मिला खेमका, मीना सराफ, उषा अग्रवाल, शशी बगड़िया और आशा चौधरी ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।

जैन महिला समाज दिसपुर ने इक्षु रस वितरित किया


गुवाहाटी। जैन महिला समाज दिसपुर द्वारा अक्षय तृतीया के उपलक्ष में दिसपुर जैन मंदिर के सामने राहगीरों को इच्छुक वितरित किया। कौशल्या छाबड़ा के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रमेश रावंका के द्वारा इक्षु रस ठेले पर तिलक करके शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में दिसपुर समाज के अध्यक्ष प्रदीप रारा, मंत्री विनोद छाबडा के अलावा गुवाहाटी समिति की अध्यक्षा श्रीमती रत्नप्रभा सेठी, विशेष रूप से उपस्थित थे। दिसपुर समाज के श्रीपाल पाटनी, विमल पाटनी, सुमेर पाटनी, टीकम अजमेरा, हीरामणि अजमेरा, संतोष पाटनी, रश्मि पाटनी, मनीषा जैन, जैन मती पाटनी, मैना देवी गंगवाल, मंजू पाटनी, शिमला पाटनी, किरण पाटनी, बेला काला एवं दिसपुर के सभी महिलाओं का पूरा पूरा सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें