गुवाहाटी। असम के मंत्री हिमंत विश्व शर्मा और भाजपा के बंगाल प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर मंगलवार शाम को बंगाल के पूर्व मिदनापुर जिले में हमला हुआ। कथित रूप से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के समर्थकों द्वारा यह हमला बताया जा रहा है। दोनों नेताओं को कुछ नहीं हुआ लेकिन उनके वाहनों को क्षति पहुंची है। हमले के तुरंत बाद, नेडा अध्यक्ष ने ट्वीट किया: “टीएमसी के गुंडों ने दोनों तरफ की सड़कों को अवरुद्ध कर दिया है, यहां तककि पश्चिम बंगाल पुलिस के कर्मचारी भी मूकदर्शक की तरह खड़े हैं। ममता बेनर्जी द्वारा सत्ता का ऐसे इस्तेमाल से लोगों ने सभी लोकतांत्रिक मानदंडों को गटर में फेंक दिया है।'' दिलीप घोष ने कहा, "हम पर हमला स्पष्ट रूप से दिखाता है कि राज्य में कानून और व्यवस्था नहीं है।" इस हमले की खबर मिलते ही असम के मुख्मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने ट्वीट किया "यह बंगाल में मामलों की स्थिति है। ममता दीदी, हार आपके चेहरे पर आ रही है और आप चाहे जितनी भी गंदी रणनीति अपनाएं, आप हार को टाल नहीं सकते। हम इस प्रकार के कायरतापूर्ण हमलों की कड़ी निंदा करते हैं।" यह हादसा कोलकाता से करीब 125 किलोमीटर दूर एक जगह पर शाम 7 बजे हुआ। भाजपा नेताओं ने कहा कि टीएमसी समर्थकों ने 20 से अधिक मोटरसाइकिलों को क्षतिग्रस्त किया। यह घटना कोंताई लोकसभा क्षेत्र के खेजुरी में हुई जहां भाजपा नेता पार्टी के उम्मीदवार देबाशीष सामंत के पक्ष में प्रचार करने गए थे।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें