आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन


गुवाहाटी। स्थानीय श्री दिगंबर जैन मंदिर फैंसी बाजार में आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता का 16 मई बृहस्पतिवार को सांय 5:30 बजे से आयोजन किया गया। मंदिर में 16 मई 2010 से आज तक लगातार सांय को नियमित आरती रामचंद्र सेठी के सहयोग अथवा में होती है जिसे 9 वर्ष पूर्ण हो गए। इस अवसर पर यह कार्यक्रम किया गया। पुष्पा देवी बड़जात्या, खुशी पांड्या, मेघा झंझरी, राजश्री गोधा, सौरभ गोधा, ललित पाटनी, रेखा काला, वंदना सोगानी, मैना देवी सोगानी, श्रेया पांड्या, नेहा चांदूवाड़, शिल्पा चांदूवाड़, रचना गंगवाल, सर्मिता बड़जात्या, सरला सेठी, श्रुति पहाड़िया, ज्योति पहाड़िया, विधि रारा, सुचिता सेठी, आशिका छाबड़ा, प्रीति जैन, संस्कृति जैन, मैत्री जैन, पूजा सबलावत, शालिनी सबलावत, सम्यक पांड्या, पूनम झांझरी, नेहा पांड्या, आशा गोधा, बबीता गोधा, साधना छाबड़ा, तृषा राणा प्रतियोगिता में कुल 32 प्रतियोगियों ने भाग लिया जिसमें प्रथम श्रुति पहाड़ियां, द्वितीय सौरभ गोधा एवं तृतीय मेघा झांझरी रही। प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरणकर्ता जय कुमार सेठी थे। प्रतियोगिता के निर्णायक हंसराज रारा, तारा चंद ठोलिया, प्रीति सेठी, मीना काला, रोमा गंगवाल थे। प्रतियोगिता का आयोजन आरती समिति के संयोजक श्री राम चंद्र सेठी द्वारा किया गया। आरती में शर्मिला पहाड़िया, सुमन कासलीवाल का भी योगदान रहा। प्रतियोगिता के समय करीब 300 महानुभाव उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में दिगंबर जैन समाज के मंत्री वीरेंद्र बगड़ा उपस्थित थे इनके अलावा किशोर कुमार काला, विजय कुमार पांड्या, सुभाष बड़जात्या, सुमेरमल गोधा, प्रमोद पहाड़िया, जय कुमार छाबड़ा, पंडित संतोष जैन आदि उपस्थित थे।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें