ओमप्रकाश तोदी
धुबड़ी। असम की धरा पर 'एक प्रयास महामंगल की ओर' के तहत गौरीपुर 'मारवाड़ी समाज' के तत्वावधान में आगामी 24 मई को नगर के श्री नरसिंह विवाह भवन में राणी सती दादी के भव्य मंगल पाठ के आयोजन की समस्त तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस बात की जानकारी आज यहां 'दादी जी की गुणगान यात्रा' के कार्यकर्त्ता प्रदीप तोदी (गिगा) ने दी। तोदी के अनुसार दादी जी की गुणगान यात्रा के तहत तेरह विभिन्न स्थानों पर श्री राणी सती दादी जी का संगीतमय मंगलपाठ के आयोजन होंगे। जिसमें एक गौरीपुर भी है। उन्होंने ने बताया कि 24 मई को दादी का मंगल पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसको लेकर तैयारियां वृहद रूप से की जा रही है। आयोजकों के अनुसार पूर्वोत्तर असम की धरा पर प्रथम बार 'एक प्रयास महा मंगल की ओर', इस तेरह दिवसीय श्री श्री राणी सती दादी जी का मंगल पाठ का समापन 28 मई को विजय नगर में होगा। कार्यक्रम में जाने-माने मंगलवाचक अजय तुलस्यान (नई दिल्ली) व प्रियंका गुप्ता (बैंगलोर) संगीतमय मंगल पाठ का वाचन करेंगे। तेरह दिवसीय दादी मंगल का 11वां मंगलपाठ गौरीपुर में होगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पाठशाला निवासी राजकुमार जालान के साथ ही नलबाड़ी के राजेश चौधरी, गोरेश्वर के सेंकी अग्रवाल और नई दिल्ली के अजय तुलस्यान मंगलपाठ यात्रा में सहयोग कर रहे हैं। दादी भक्त महिलाओं को मंगल पाठ में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया जा रहा है। वहीं आयोजकों ने बताया कि इस महामंगल पाठ में गौरीपुर, धुबड़ी, गोलकगंज, बिलासीपाड़ा, नलबाड़ी, सापटग्राम, मानकाचर, बंगाईगांव, बरपेटा, नलबाड़ी, गुवाहाटी आदि के पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से भी दादी भक्तों का आगमन होगा। प्रचार-प्रसार में भी कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। मंगल पाठ के दौरान बाहर से आने वाली दादी भक्त महिलाओं के लिए आवास, भोजन एवं यातायात की बेहतर व्यवस्था की बात भी आयोजकों ने कही।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें