14 नंबर लखीमपुर संसदीय चुनाव क्षेत्र में भाजपा की जीत, लहराया भगवा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

14 नंबर लखीमपुर संसदीय चुनाव क्षेत्र में भाजपा की जीत, लहराया भगवा


लखीमपुर से ओम प्रकाश तिवारी व राजेश राठी

लखीमपुर। 14 नंबर लखीमपुर संसदीय चुनाव क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रधान बरुआ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी अनिलबरगोहाई को 343179 मतो से परास्त कर विजय हासिल की । इस परिणाम के फल स्वरुप भाजपा खेमे में खुशी की लहर व्याप्त है ।चारों तरफ त्यौहार मनाए जा रहे हैं वहीं कांग्रेस के खेमे में शोक की लहर फैली हुई है। प्राप्त विवरण के अनुसार भाजपा प्रत्याशी को ईवीएम द्वारा 752110 तथा पोस्टल द्वारा 2389 अर्थात कुल 75455 9 मत प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को ईवीएम द्वारा पूर्व 10527 तथा पोस्टल के द्वारा 853 अर्थात कुल 4 11380 मत प्राप्त हुए। उल्लेखनीय है कि 14 नंबर लखीमपुर लोकसभा चुनाव क्षेत्र में कुल मतों की संख्या 170 4447 है। लखीमपुर संसदीय चुनाव क्षेत्र 9 विधानसभा चुनाव क्षेत्रों से मिलकर बना है । जिसमें 109 नंबर बिहपुरिया विधानसभा चुनाव क्षेत्र 110 नाउवयसा विधानसभा चुनाव क्षेत्र, 111 नंबर लखीमपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र ,112 नंबर ढकुवाखाना विधानसभा चुनाव क्षेत्र, 121 नंबर सबुवा विधानसभा चुनाव क्षेत्र ,126 नंबर सदिया विधानसभा चुनाव क्षेत्र, 99 नम्बर माजूली विधानसभा चुनाव क्षेत्र, तथा 125 नम्बर दुमदुमा विधानसभा चुनाव क्षेत्र है। जिसमें 109 नंबर बिहपुरिया विधानसभा चुनाव क्षेत्र में कुल मतों की संख्या 78113 है जिसमें पुरुष मतदाता 45842 तथा महिला मतदाता 42271 है ।


इस लोकसभा चुनाव क्षेत्र में 60 .6 8 % मतदान हुआ था । इस चुनाव क्षेत्र में मत भाजपा प्रत्याशी प्रधान बरुआ को 63036 मत मिले तथा कांग्रेस प्रत्याशी अनिल बरगोहाई को 3775 मत मिले इस प्रकार इस चुनाव क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रधान बरुआ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी अनिल बरगोहाई को 25261 मतों से परास्त किया । 110 नंबर नाउवयसा विधानसभा चुनाव क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या। 127 901 है । जिसमें पुरुष मतदाता 6463 1 तथा महिला मतदाता 63270 है । इस चुनाव क्षेत्र में 62 % मतदान हुआ है । इस चुनाव क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रधान बरुआ ने को 72099 मत प्राप्त हुआ तथा कांग्रेस प्रत्याशी अनिल बरगोहाई को 88815 मत प्राप्त हुआ इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी प्रधान बरुआ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी अनिल बरगोहाई से 16716 मतों से परास्त हुए। 111 नंबर लखीमपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 179 489 है । जिसमें पुरुष मतदाता 9065 2 तथा महिला मतदाता 88832 और तृतीय लिंग के मतदाता 5 है। इस चुनाव क्षेत्र में 7:00 5% मतदान हुआ है । अर्थात मतदान करने वालों में कुल पुरुष मतदाता 6889 तथा महिला मतदाताओं में 6539 ने मतदान किया। इस चुनाव क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रधान बरुआ को 76080 मत प्राप्त हुए तथा कांग्रेस प्रत्याशी अनिल बरगोहाई को 51258 मत प्राप्त हुए इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी प्रधान बरुआ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी अनिल बरगोहाई को 24722 मतों से परास्त किया। 112 नंबर ढकुवाखाना विधानसभा चुनाव क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 196330 है । जिसमें पुरुष मतदाता 100207 तथा  महिला मतदाता 96118 है तथा तृतीय लिंग के 5 मतदाता है । इस चुनाव क्षेत्र में 71% मतदान हुआ है । इस चुनाव क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रधान बरुआ को 83296 मत प्राप्त हुए तथा कांग्रेस प्रत्याशी अनिल बरगोहाई को 46943 मत प्राप्त हुए इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी प्रधान बरुआ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी अनिल बरगोहाई को 36353 मतों से परास्त किया।

121 नंबर सबुवा विधानसभा चुनाव क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 150 216 है । जिसमें पुरुष मतदाता 7 5499 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 7471 5 और तृतीय लिंग के 2 मतदाता है । इस चुनाव क्षेत्र में 77 . 6 5% मतदान हुआ है। इस चुनाव क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रधान बरुआ को 79021 मत प्राप्त हुए तथा कांग्रेस प्रत्याशी अनिल बरगोहाई को 27573 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी प्रधान बरुआ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी अनिल बरगोहाई को 51448 मतों से परास्त किया।

126 नंबर सदिया विधानसभा चुनाव क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 175 211 है । जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 8 9 6 8 8 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 85 523 है ।इस चुनाव क्षेत्र में 70 % मतदान हुआ है । इस चुनाव क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रधान बरुआ को 78500 मत प्राप्त हुए तथा कांग्रेस प्रत्याशी अनिल बरगोहाई को 38860 मत प्राप्त हुए ।इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी प्रधान बरुआ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी अनिल बरगोहाई को 39640 मतों से परास्त किया। 99 नम्बर माजुली विधानसभा चुनाव क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 126285 है। जिसमें 9087 5 लोगों ने मतदान किया अर्थात यहां पर 71.96 % मतदान हुआ है । इस चुनाव क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रधान बरुआ को 54578 मत मिले तथा कांग्रेस प्रत्याशी अनिल बरगोहाई को 21226 मत मिले इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी प्रधान बरुआ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी अनिल बरगोहाई को 33352 मतों से परास्त किया। 125 नंबर दुमदुमा विधानसभा चुनाव क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 145 127 है।जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 2884 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 7 2234 है ।और तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या 9 है। इस चुनाव क्षेत्र में 77.41% मतदान हुआ है। इस चुनाव क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रधान बरुआ को 70262 मत मिले तथा कांग्रेस प्रत्याशी अनिल बरगोहाई को 29554 मत मिले इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी प्रधान बरुआ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी अनिल बरगोहाई को 40708 मतों से परास्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें