गुवाहाटी। भरलूमुख स्थित बीएमबीबी कॉमर्स कॉलेज में तंबाकू विरोधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य था तंबाकू के उपयोग से होने वाले नुकसान एवं दुष्प्रभाव तथा तंबाकू नियंत्रण कानून के बारे में व्यापक जागरूकता उत्पन्न करना। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना कौशल के गतिविधियों के आयोजन के साथ सामंजस्य रखते हुए आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाध्यापक डॉक्टर खरगेशवर एवं कॉलेज के सहायक शिक्षक शाहिन शाकिर और प्रियंका मित्तल ने सारी व्यवस्था संभाल रखी थी। इस कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों से तंबाकू के विरोध में शपथ ग्रहण करवाया गया साथ ही पास में स्थित मॉडन स्कूल में भी इस सभा का आयोजन कर तंबाकू निषेध जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें काफी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। सर्वश्रेष्ठ पोस्टर बनाने वाले छात्र को पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें