गुवाहाटी। लायंस क्लब आफ गुवाहाटी अर्पण ने रक्तदान महादान के अंतर्गत मारवाड़ी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। क्लब की अध्यक्ष वंदना बगड़िया ने बताया कि सभी सदस्य रक्तदान करने के लिए काफी उत्सुक थे, मगर कई सदस्यों की हिमोग्लोबिन कम होने के कारण उनका रक्त दान के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया। कल्ब की सदस्य संगीता राशिवासिया ने रक्तदान कर पुण्य की भागी बनी वहीं उनकी बेटी अम्बिका व बेटा रौनक ने भी रक्तदान दिया। लायन सरिता अग्रवाल के बेटे देवेश अग्रवाल ने भी रक्तदान देकर इस महादान का भागी बना। सौरभ टिबरीवाल ने भी रक्त का दान किया। उक्त कार्यक्रम में पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लाइन डीपी बजाज उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजिका लायन अन्जू महैश्वरी, लायन सीमा सुरेका व लायन विनीता जसरासरिया का योगदान रहा। कल्ब की सचिव पायल भर्तियां, शशी बढ़जातियां, नीमा जैन, शिल्पा रामपुरिया, संगीता जालान के साथ किरण तापड़िया भी उपस्थित थी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें