बधाई हो... रूद्र सीकरिया एवं अपूर्व सीकरिया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बधाई हो... रूद्र सीकरिया एवं अपूर्व सीकरिया

अपनी अपनी श्रेणी में रूद्र ने असम में प्रथम एवं अपूर्व ने असम में दसवां स्थान प्राप्त किया 

गुवाहाटी। सिल्वर जोन ओलंपियाड दिल्ली के सौजन्य से अखिल भारतीय हिंदी ओलिंपियाड 2018 में सरला बिरला ज्ञान ज्योति गुवाहाटी के छात्र रूद्र सीकरिया ने राज्य में प्रथम और भारत में 538वां स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय के छात्र अपूर्व सीकरिया ने अपनी श्रेणी में राज्य में दसवां एवं भारत में 1520वां स्थान प्राप्त किया। दोनों भाई गुवाहाटी फैंसी बाजार निवासी दिनेश-अंजू सीकरिया के पुत्र है तथा स्व. राम अवतार सीकरिया और सुशीला देवी के पौत्र हैं। दोनों बच्चों की इस सफलता पर राइज प्लस परिवार की तरफ से ढेरों शुभकामनाएं। हम दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें