गोरेश्वर। गोरेश्वर असम प्रवासी व पड़ीहारा निवासी श्री चंदन मल जी सुराणा की धर्मपत्नी बीमला देवी सुराणा (68) का गोरेश्वर में देहांत हो गया। जिनका मरणोपरांत अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की नेत्रदान के राष्ट्रीय संयोजक बजरंग सुराणा की प्रेरणा तथा उनके पति एवं पुत्र मनोज, संजय, सुशील की अनुमति से नेत्रदान करवाया गया। ज्ञात हो कि गोरेश्वर गुवाहाटी से लगभग 80 किलोमीटर दूर होने के बावजूद भी शंकर नेत्रालय की टीम इस खराब मौसम के बावजूद भी वहां पहुंचकर नेत्रदान करवाया जिसके लिए शंकर नेत्रालय की पूरी टीम बहुत-बहुत साधुवाद के पात्र है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें