शिलांग: लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शिलांग: लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त


शिलांग से सुशील दाधीच

शिलांग। मेघालय में शुक्रवार से ही हो रही लगातार बारिश के कारण दो दिन से बाजारों के काम काज पुरी तरह ठप नजर आये। बाजारों से लेकर सड़को पर भी सुनसान नजारा देखने को मिला। लगातार हों रही बारिश के कारण बच्चों को स्कुलो तक पहुंचने में भी हुईं दिक्कत। वहीं बड़ा बजार में सड़कों पर लग गए गन्दगी के ढेर, नालियों की सफाई समय पर नहीं होने से ओवरफ्लो होने के बाद पुरा कचरा आया सड़को पर जिससे आम राहगीरों सहित दुकानदार भी हुए परेशान। कई जगहों पर पेड़ भी गिरे एवं बहुत जगहों पर लगें हुए होर्डिंग बोर्ड, साईन बोर्ड भी धराशाही हो गये जिससे सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। जेल रोड में लोगों की काफी भीड़ रहतीं हैं मगर बारिश के कारण आवागमन कम था और उसी जगह पर यह बहुत बड़ा बोर्ड धराशाई हो गया। मगर कोई हादसा नहीं हुआ। 


कई जगहों पर तों होर्डिंग बोर्ड कभी भी गिरते हुए किसी भी हादसे को अंजाम दे सकते हैं, मगर सरकार का इस और कोई ध्यान नहीं हैं। शनिवार को दिनभर बिजली भी नहीं आईं जिससे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से होने वाले हर कार्य में आई बाधा। बजार में कुछ लोगों ने संवाददाता से बातचीत करतें हुए बताया की चुनाव के समय पर हर नेता समस्याओं से निजात दिलाने का वादा करतें हैं मगर धरातल पर कुछ काम होने की बजाय केवल वादा वादा ही रह जाता है और नेता जी भी छु मंतर हो जातें हैं। बड़ा बजार की हालत बहुत ही गंभीर है, लोगों का कहना है की यहां पर केवल धन उगाही करने वाले ज्यादा आते हैं मगर समस्याओं का समाधान करने के लिए कोई भी नहीं आता है। सरकारे बनती है और टुटती है मगर समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही रहती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें