धुबड़ी से ओमप्रकाश तोदी
जिला प्रशासन हुआ अलर्ट, ब्रह्मपुत्र में नावों व फेरी सेवाओं के चलाचल पर लगाई रोक
धुबड़ी। चक्रवाती तूफान 'फनी' को लेकर धुबड़ी का जिला प्रशासन भारी सतर्कता बरत रहा है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। जिला उपायुक्त विभिन्न विभागों के साथ बैठकें कर हालात पर नजर रखे हुए हैं। असम में इस चक्रवाती तूफान के असर होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। धुबड़ी में आपदा प्रबंधन की टीम को सतर्क कर दिया गया है। चक्रवात के प्रभाव से असम में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गयी है। वहीं कई स्थानों पर तेज बारिश और वज्रपात की भी संभावना है। ऐसे में लोगों को जिला प्रशासन की ओर से लोगों को एहतियात बरतने को कहा जा रहा है। चक्रवात के असर को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक निषेधाज्ञा जारी कर धुबड़ी में ब्रह्मपुत्र व इसकी सहायक नदियों में हर छोटी-बड़ी नावों व फेरी के चलाचल पर अस्थाई रोक लगा दी है।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें