गुवाहाटी। मई दिवस के उपलक्ष में आदाबाड़ी स्थित विमल ऑटो वर्क्स के कर्मचारी अतिउल्लाह अली के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर कंपनी व कर्मचारियों का समूह इकट्ठा हुआ। सेवानिवृत्त अतिउल्लाह अली को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। अपनी शुभेक्षायें प्रेषित करने के लिये व उनके भावी जीवन की मंगल कामनायें करने के लिये सभी सह कर्मचारी एकत्रित हुए। अतिउल्लाह अली दीर्घायु हों, पूर्णतः स्वस्थ रहें, यशस्वी हों ऐसी शुभेक्षाओं के साथ सभी उपस्थित लोगों ने सेवा निवृत्ति की बधाइयाँ दी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें