'डी वोटर'..... ट्रिब्यूनल द्वारा विदेशी घोषित नागरिकों के खिलाफ धुबड़ी पुलिस का धरपकड़ अभियान शुरू - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

'डी वोटर'..... ट्रिब्यूनल द्वारा विदेशी घोषित नागरिकों के खिलाफ धुबड़ी पुलिस का धरपकड़ अभियान शुरू

अबतक 7 गिरफ्तार, जिनमें 5 हिन्दु नागरिक

धुबड़ी से ओमप्रकाश तोदी

धुबड़ी। राज्य के अन्य हिस्सों के साथ-साथ राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) के मद्देनजर विदेशी ट्रिब्यूनल की अदालत द्वारा डी वोटर (संदिग्ध मतदाता) के मामलों में विदेशी घोषित नागरिकों के खिलाफ धुबड़ी में भी धरपकड़ अभियान शुरू है। धुबड़ी विदेशी न्यायाधीकरण की अदालत द्वारा विदेशी घोषित अब तक सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोकराझाड़ व ग्वालपाड़ा के डिटेंशन कैम्प में भेज दिया है। पकड़े गए इन सभी सात विदेशी नागरिकों में पांच हिन्दु नागरिक है। धुबड़ी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों में शहर के बालूरचर इलाके के विश्वनाथन मालो(60), जिले के आगमनी थाने के तहत भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे रामरायकुटी की सांपती बासफोर (50), गोलकगंज थाने के तहत आने वाले टोकरेझार चतुर्थ खण्ड गांव के निवासी सुबोध सुत्रधर(55), बिलासीपाड़ा शहर की प्रमिला विश्वास (60), तामारहाट की छायनबाला राय (49), बिलासीपाड़ा स्थित माछपाड़ा की अजीरन बीबी(50), गौरीपुर थाना के तहत मधुशौलमारी गांव की दयाजान बीबी (40) शामिल है।पुलिस सुत्रों के अनुसार पकडे गये सभी अपनी नागरिकता साबित करने में विफल रहे हैं। अदालत ने सभी सातों नागरिकों को विदेशी घोषित किया है। सभी को कोकराझाड़ और ग्वालपाड़ा के डिटेंशन कैंप में रखा गया है। सुत्र के मुताबिक धुबड़ी विदेशी ट्रिब्यूनल की अदालत ने जिले के अबतक 2803 लोगों को विदेशी घोषित किया है। इनमें 2123 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें