मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा द्वारा मातृ दिवस पर 'कुछ पल खुशी के' आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा द्वारा मातृ दिवस पर 'कुछ पल खुशी के' आयोजित


गुवाहाटी। वैसे तो माँ के प्रति अपनी श्रद्धा एवं प्यार को उजागर करने के लिए मात्र एक दिन काफी नहीं पर फिर भी हम उनके प्रति अपने भावों को उनके समक्ष रखते हैं तो वे सारे दुख दर्द भूल कर हमें झट माफ कर गले से लगा लेती है। माँ से हमारा ईश्वरीय रिश्ता होता हैं। उसके दुख में हम और हमारी परेशानियों से वे दुखी हो जाती हैं। ये उदगार थे मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा द्वारा आयोजित मदर्स डे के कार्यक्रम में अध्यक्षा श्रीमती कंचन केजरीवाल के। सिजुबारी हातीगाँव स्थित, उत्प्ल हर्षवर्धन तथा मोनिका शर्मा द्वारा संचालित  मदर्स ओल्ड एज होम में 'कुछ पल खुशी के' कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसके अंतर्गत शाखा सदस्याओं ने वहां की वृद्ध महिलाओं के लिए एक लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित थी सिने अदाकारा प्रतिष्टित अभिनेत्री चेतना दास। विद्या साह ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। नीलम अग्रवाल ने बिहू नृत्य तथा संगीता पोद्दार ने असमिया गीत पर अपनी प्रस्तुति दी। कंचन केजरीवाल ने माँ को समर्पित एक अति मार्मिक गीत गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। सुनीता क्याल एवं पुष्पा खेमका ने इस अवसर पर 'वृद्ध माता-पिता और हम' विषय पर सभा के समक्ष अपने अपने विचार रखें। वृद्धाश्रम की ओर से अध्यक्ष उतपल ने संस्था की और से गामोसा प्रदान के शाखा सदस्याओं का सम्मान किया। वहां रहने वाली वयोवृद्ध महिलाओं में से कुछ ने नृत्य, भजन, कविता पाठ किया। कुछ महिलाओं ने अपनी आप बीती सुनाई। सभी वृद्धा, संस्था के संरक्षकों का बार बार आभार प्रकट कर रही थी कि उन जैसी बेसहारों के लिए ये लोग भगवान के दूत के समान हैं। सभी को सेब, अनार, बिस्कुट, जूस इत्यादि के पैकेट भेंट किए गए। उनके साथ विभिन्न खेल खेले तथा उनके मनोरंजन के लिए लूडो, चाइनीज चेकर, कैरमबोर्ड, बॉल इत्यादि खेल सामग्री भी भेंट की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे उषा अग्रवाल, अंजु मोर, सीमा अग्रवाल, किरण जैन, सरोज रूंगटा, किरण बाजोरिया, बीना अग्रवाल, आशा सरावगी, विद्या साह, शारदा अग्रवाल, रंजू क्याल, यशोदा अग्रवाल, आशा चौधरी, मीना पोद्दार, चंदा तुलस्यान, हेमलता गोलछा, लता खंडेलवाल, श्यामा खेमका, पूजा शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन सरोज जालान ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मंत्री सुषमा शर्मा ने दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें