धुबड़ी से ओमप्रकाश तोदी
धुबड़ी। देश के अन्य हिस्सों के साथ-साथ धुबड़ी जिले में भी विभिन्न स्थानों पर विश्व कवि रविन्द्र नाथ टैगोर की 158वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सांस्कृतिक संस्थाओं में कई कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर स्थानीय आर. के. बसु बांगला विद्यापीठ प्रांगण में रविन्द्र नाथ टैगोर की जयंती मनाई गई। विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष श्यामल साहा ने सभा की अध्यक्षता की। गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकंडरी स्कूल के अध्यक्ष इद्रिश अली मोल्ला कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्कूली छात्र-छात्राओं ने समारोह के विशिष्ट अतिथियों का असम की सांस्कृति और सभ्यता का प्रतीक फुलाम गामोछा से सम्मानित किया। विद्यालय परिसर में विश्व कवि रविन्द्र नाथ टैगोर की 158वीं जयंती का शुभारंभ सर्वप्रथम उनके तैल्यचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजली के साथ किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती श्रद्धाघोष ने रवींद्र संगीत गाया। जबकि प्रधानाध्यापक पियूसकांन्ति दत्त व शिक्षिका केया पाल ने "कर्णकून्ती संवाद" की प्रस्तुति दी। शिक्षिका श्रीमती पंपा पाल ने रवींद्र नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। शिक्षक विनोद कुमार जोशी ने रविन्द्र नाथ टैगोर की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इद्रिश अली मोल्ला ने रविन्द्र नाथ ठाकुर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए छात्रों से उनके आदर्शों के पालन किए जाने की बात कही। ईधर धुबड़ी लेडीज क्लब की सदस्याओं ने भी रविन्द्र नाथ टैगोर की जयंती पर क्लब परिसर में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें