धुबड़ी से ओमप्रकाश तोदी
धुबड़ी। लोअर असम डिवीजन कमिश्नर मीनाक्षी सुन्दरम आईएएस ने गुरुवार को जिले में चल रही बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारियों को संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सारी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लेने का निर्देश दिया। जिला उपायुक्त के कांफ्रेंस हाल में धुबड़ी में संभावित बाढ़ आपदा से निपटने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक में कमिश्नर सुन्दरम ने यह बात कही। बैठक में धुबड़ी के जिलाधिकारी अनंतलाल ज्ञानी, आईएएस और पुलिस अधीक्षक युवराज सिंह के साथ-साथ प्रमंडल के अभियंता सहित अन्य सभी संबंधित विभागों में एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, जल संसाधन, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग, समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने बाढ़ आपदा से निपटने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों के बारे में जानकारी दी। जिले के अतिरिक्त उपायुक्त नयनज्योति भागवती ने संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा तैयार बाढ़ से बचाव और राहत योजना की जानकारी बैठक में दी। बैठक में कमिश्नर मीनाक्षी सुन्दरम ने अधिकारियों से जिलेभर में चल रहे एनआरसी से संबंधित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने जिले में चल रहे एनआरसी के कार्यों की प्रगति पर संतुष्टि जहिर की। सभागार में लंबे समय तक चली इस बैठक में बारी-बारी से सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने बाढ़ से होने वाली क्षति को रोकने के मद में की गई तैयारियों की जानकारी दी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें