सभी विषयों में ‘ए प्लस’ ग्रेड नहीं लाने पर पिता ने बच्चे को पिटा, हुई जेल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सभी विषयों में ‘ए प्लस’ ग्रेड नहीं लाने पर पिता ने बच्चे को पिटा, हुई जेल


तिरुवनंतपुरम। केरल में कुदाल के डंडे से अपने बेटे की कथित रूप से पिटाई करने वाले पिता को मंगलवार गिरफ्तार कर लिया गया। व्यक्ति हाल में हुई परीक्षा में सभी विषयों में अपने बेटे के ‘ए प्लस’ ग्रेड हासिल नहीं कर पाने से नाराज था। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना सोमवार को सेकंडरी स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) की परीक्षा के नतीजे घोषित होने के कुछ घंटे बाद हुई। पुलिस ने बताया कि पत्नी और बेटे की शिकायत पर 43 वर्षीय साबू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। साबू किलीमनूर के पास के इलाके का रहने वाला है और पेशे से मजदूर है। साबू को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। लड़के ने 10 विषयों में से छह में ‘ए प्लस’ ग्रेड हासिल किया जबकि उसके पिता को हर विषय में सबसे अधिक अंक आने की उम्मीद थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें