गुवाहाटी में ग्रनेड ब्लास्ट, 8 घायल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी में ग्रनेड ब्लास्ट, 8 घायल


गुवाहाटी। नगर के जू रोड स्थित सेंट्रल मॉल के समीप रात लगभग 7 बज कर 40 मिनट के आस पास ग्रनेड विस्फोट हुआ। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में 2 सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के 2 जवान, 1 बच्चे सहित 7 अन्य लोग है। घायलों में मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के उपाध्यक्ष अमित कंसल व उनकी बेटी रिया कंसल भी शामिल है। दोनों नेमकेयर में भर्ती है यह खबर आ रही है। एसएसबी के दो जवानो के नाम रमेश पाल व अमूल्य पाल बताया जा रहा है। यह हमला पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान किया गया है। लोगों का अनुमान है की यह हमला पुलिस को निशाना बना कर किया गया है। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष मधुसुदन सीकरिया व पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष मोहित नाहटा ने इस हमले की निंदा की है। मुख्यमंत्री सोनोवाल ने भी खबर प्राप्त होते ही हमले पर अपनी कड़ी निंदा व्यक्त की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें