रंगीया से अरुणा अग्रवाल
रंगिया। 15 मई बुधवार को रंगिया महकमा के महकमाधिपति कार्यालय के सभागृह मे रंगिया के महकमधिपती तथा जिला निर्वाचन अधिकारी मुनिन्द्र बरदलै के संचालन मे आगामी 23 मई को होने वाले लोकसभा सीटों के वोटों की गिनती को लेकर जिला के अन्तर्गत सभी वोट गिनती के निरीक्षकों और सहायकों को वोट गिनती के संदर्भ मे प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी व रंगिया के महकमधिपती मुनींद्र बरदलै ने वोटों की गिनती के क्षेत्र में भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गये नीती-निर्देशों को प्रशिक्षार्थियों को अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि मंगलदै लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 56 नं. कमलपुर और 57 नं. रंगिया विधानसभा क्षेत्र के वोटो की गिनती के लिए जिला मे 2 वोट गिनती कक्ष स्थापित किये जायेंगे। इस मौके पर उपस्थित महकमा निर्वाचन अधिकारी रिपन ज्योती नाथ ने बताया कि प्रति कक्ष मे 14 करके वोट गिनती की टेबलें होंगी, साथ ही दोनों कक्षो मे सीसीटीवी कैमरा द्वारा नजर रखने के अलावा वीडियोग्राफी भी की जाएगी। आज आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे रंगिया महकमा के सहकारी आयुक्त तथा रंगिया पौर सभा के कार्यकारी अधिकारी कुमार सुरजीत बोरा, सहकारी आयुक्त जयंत दास, रंगिया राजह चक्र की चक्राधिकारी एमिली बरूआ और सहकारी आयुक्त चंपक डेका उपस्थित थे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें