गुवाहाटी। गुवाहाटी ठेला चालक संघ ने एस आर सी बी रोड स्थित न्यू मार्केट के सामने श्रमिक दिवस की शुरुआत की। इस अवसर पर सभी ठेला चालक श्रमिकों ने दिवंगत हुए राजेंद्र साव को भावभीनी श्रद्धांजलि देकर लाल झंडे को सलाम किया। संघ के अध्यक्ष चक्रेश्वर कलिता के संचालन मे आज श्रमिक दिवस के अवसर पर सभी ठेला चालक न्यू मार्केट के सामने से एक शोभा यात्रा के साथ गुवाहाटी क्लब अखिल भारतीय ठेला महासम्मेलन के कार्यालय में पहुंची। वहां से दिघली पोखरी मे सेंट्रल ट्रेड यूनियन के साथ मिलकर श्रमिक दिवस मनाया। ठेला चालक श्रमिक संघ के सचिव जगदीश साहनी ने शोभायात्रा का नेतृत्व किया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें