होजाई में दादी जी की गुणगान यात्रा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई में दादी जी की गुणगान यात्रा


होजाई से लौटकर बिजय अग्रवाल

आज होगा जागिरोड में गुणगान

गोरस्वर। मा जगदम्बा भवानी की अशीम अनुकम्पा से पूर्वोत्तर में पहली बार 13 दिवशीय श्री श्री राणी सती दादीजी का संगीतमय मंगल पाठ एक साथ किया जा रहा हैं। ये कार्यक्रम गत 13 मई को रंगिया से सुरु होते हुए ढ़ेकियाजुली, गोहपुर, नार्थ लखीमपुर, नाहरकटिया, तिताबर, बोकाखात होते हुए आज 21 मई मंगलबार को होजाई सहर पहुँचा। जानकारी के अनुसार होजाई सहर स्तिथ जे के केडिया स्मृति भवन में दोपहर 2 बजे से मंगल सुरु हुआ। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राज कुमार जालान व समेटी के संयोजक प्रताप क्याल, राजकुमार भीमसरिया व हरिप्रसाद गोयनका ने हमे बताया कि आज दादी जी के गुणगान यात्रा के तहत सर्वप्रथम सुबह 10 बजे होजाई के भक्तों द्वारा गाजे बाजे के साथ दादी जी की जुलूस निकाला गया, जो होजाई के लक्षमी नारायण मंदिर से बाजार होते हुए जे के केडिया भवन में समाप्त हुआ। उसके बाद होजाई के भक्तों द्वारा पूजा अर्चना करवाई गई तथपच्यात ज्योत प्रज्वलन व मंगल पाठ आरम्भ किया गया, जिसमे नई दिल्ली से आमन्त्रित मंगल वाचक अजय तुलस्यान व बैंग्लुरू की प्रियंका गुप्ता ने उपस्तित दादी भक्तों को मंगल का श्रवण करवाया। जानकारी के अनुसार एक प्रयास महा मंगल की ओर के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में आज अष्ठम दिवस होजाई में आयोजित किया गया। वही आमंत्रित कलाकारों द्वारा मंगल के बीच बीच मे एक से बढ़कर एक भजन गाकर भक्तों झूमने पर मजबूर कर दिया। वही मंगल के दौरान, जन्मोत्सव बधाई उत्सव, हल्दी उत्सव, मेहंदी उत्सव, विबाह उत्सव, चुनरी उत्सव, गजरा उत्सव आयोजन किया गया। वही संध्या महा आरती के बाद महा प्रसाद का भी आयोजन किया गया। करने वाली दादी माँ कराने वाली दादी माँ की तर्ज पर होजाई शहर में आयोजित सप्तम दिवस मंगल में आज होजाई शहर दादी मय हो गया था। वही कार्यक्रम में सहयोग करने हेतु प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सबका आभार ब्यक्त किया गया। वही एक प्रयास महा मंगल की ओर से आयोजित 13 दिवसीय दादी जी की गुणगान यात्रा के मुख्य संयोजक राज कुमार जालान पाठशाला के साथ ही नलबाड़ी के राजेश चौधरी, गोरेस्वर से सेंकी अग्रवाल, गुवाहाटी से प्रीतम पोद्दार, टंगला से जतिन पोद्दार, जागिरोड से रश्मी अग्रवाल पूर्ण रूप से सहयोग कर रहें हैं। वही इस कार्यक्रम का आगमी 28 मई नवमी को बिजयनगर के अग्रवाल भवन में समापन होगा। जानकारी के अनुसार गत 13 मई से प्रारम्भ हुआ ये कार्यक्रम एस सी आई भजन नामक यूट्यूब चैनल में रोजाना लाइव प्रसारित किया जा रहा हैं। वही आगामी कल जागिरोड शहर में नवम मंगल का आयोजन किया जाएगा। वही आज के मंगल में होजाई के दादी भक्तों द्वारा कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राज कुमार जालान (पाठशाला) के साथ ही एक प्रयास महा मंगल की ओर के टीम के सभी सदस्यों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आज गुवाहाटी, नगांव, लंका, कोठियातुलि, कामपुर, दबका, जमनामुख, लामडिंग आदि इलाकों से हजारों की तादात में दादी भक्त पधारे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें