लखीमपुर से ओम प्रकाश तिवारी/राजेश राठी
लखीमपुर। लखीमपुर शहर के अति व्यस्त रहने वाले डीके रोड जहां पर भारतीय स्टेट बैंक के अलावा विशाल मेगा मार्ट, स्टाइल बाजार इत्यादि जैसे मॉल है उसी के आसपास आज दोपहर लगभग 11:00 बजे मालिनी काकोटी (60) नामक एक वृद्ध महिला से पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने 230000 रुपए बीच सड़क में लूटकर पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि गोहपुर निवासी खोगेस्वर काकोटी की पत्नी मालिनी काकोटी (60) जो लखीमपुर में एक सरकारी कर्मचारी थी तथा आज लखीमपुर की भारतीय स्टेट बैंक से अपने जमा किये हुए ₹230000 निकाल कर अपनी बैग में डाल कर बैंक से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर पहुंची तो पीछे से एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने वृद्धा से उसके लाखों रुपए से भरे बैग को झपट्टा जिसको महिला ने नहीं छोड़ा। तभी उक्त बदमाशों ने उक्त महिला को बीच सड़क मोटरसाइकिल में सवार होकर लगभग 50 मीटर तक घसीटा और उसके हाथों से लाखों रुपए से भर्ती उस बैग को हासिल कर पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर वहां से नौ दो ग्यारह हो गए। इस घटना के पश्चात लखीमपुर शहर में सनसनी व्याप्त है तथा हर एक व्यक्ति के मुंह पर मात्र एक ही प्रश्न है कि क्या शहर के मध्य यही है आम नागरिकों की सुरक्षा? उल्लेखनीय है कि लखीमपुर शहर में इस प्रकार की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व कुछ ही महीनों पूर्व इस प्रकार की घटना से मिली-जुली कई घटनाओं को इस प्रकार के गिरोह ने भलीभांति अपने अंजाम तक पहुंचाया है। लेकिन उक्त घटनाओं से संबंधित किसी भी व्यक्ति को आज तक लखीमपुर जिला पुलिस ना तो पकड़ने में कामयाब हुई है और ना ही इस पर प्रतिबंध लगाने में। आज की इस घटना के संदर्भ में लखीमपुर जिला पुलिस ने शक की बुनियाद पर दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। जिन से समाचार लिखे जाने तक पूछताछ की जा रही थी। अब देखना यही है कि क्या लखीमपुर जिला पुलिस लखीमपुर शहर के आम नागरिकों की इसी प्रकार सुरक्षा करती है या फिर इस गिरोह से संबंधित बदमाशों को कानून की सलाखों के पीछे डाल कर आम जनता के मध्य अपना विश्वास कायम कर पाती है। जो कि पुलिस के लिए एक चुनौती भरा कार्य है ऐसा कहना कतई गलत नही होगा। आश्चर्य की बात यह है उस वक्त सड़क लोगों से खचाखच भरा था और मोटरसाइकिल सवार थैले को पकड़े एक महिला को सड़क के बीच घसीटते हुए लेकर जा रहे थे परंतु किसी ने आगे बढ़कर उन मोटरसाइकिल सवारों को न तो रोकने की कोशिश की और ना ही हल्ला गुल्ला करने की। इस तरह शहर के बीचोबीच महिला को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले जाने के बाद जब महिला के हाथों से छूट गया तो दोनों मोटरसाइकिल सवार उस रुपयों से भरे बैग को लेकर फरार हो गए और सारी जनता पुलिस को तो दोष देती है लेकिन इस तमाशे को चुपचाप देखती रही।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें