आईसीसी विश्व कप के विजेता को मिलेंगे 40 लाख डालर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आईसीसी विश्व कप के विजेता को मिलेंगे 40 लाख डालर


लंदन। (भाषा) आगामी आईसीसी विश्व कप की विजेता टीम को 40 लाख डालर मिलेंगे जो टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ी ईनामी राशि है । दस टीमों के टूर्नामेंट के विजेता को एक ट्राफी भी दी जायेगी । आईसीसी के बयान के अनुसार टूर्नामेंट की कुल ईनामी राशि एक करोड़ डालर होगी । उपविजेता को 20 लाख डालर दिये जायेंगे । वहीं सेमीफाइनल हारने वाली दोनों टीम को आठ लाख डालर मिलेंगे । तीस मई से शुरू हो रहा टूर्नामेंट 11 जगहों पर खेला जायेगा । हर लीग मैच के लिये भी ईनामी राशि है । 

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 ईनामी राशि
विजेता : 40 लाख डालर 
उपविजेता : 20 लाख डालर 
सेमीफाइनल हारने वाली 2 टीमों को: 8 लाख डालर 
हर लीग मैच के विजेता को : 40000 डालर 
लीग चरण से आगे जाने वाली टीम को : एक लाख डालर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें