मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर के उपाध्यक्ष भी गंभीर रूप से घायल
गुवाहाटी। पूर्व उत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच ने बुधवार रात गुवाहाटी में हुए ग्रेनेड विस्फोट की घोर निंदा की है तथा प्रशासन से मांग की है कि ऐसी घटना में लिप्त लोगों को तुरंत पकड़ कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। प्रांतीय अध्यक्ष मोहित नाहटा ने कहा कि दहशतगर्दी से कोई भी रास्ता नहीं निकल सकता। यह कायरतापूर्ण कृत्य केवल साधारण नागरिकों को तकलीफ पहुंचाने के सिवाय और कुछ नहीं हासिल कर सकता। इस कृत्य की जितनी भर्त्सना की जाए उतनी कम है। प्रांतीय उपाध्यक्ष मुख्यालय पंकज जालान ने घटना की निंदा करते हुए जानकारी दी कि इस ग्रेनेड विस्फोट में मंच की गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के उपाध्यक्ष अमित कंसल एवं उनकी बेटी रिया कंसल भी घायल हुए हैं। अमित कंसल की एक आंख में गंभीर चोट आई है तथा उनका इलाज शंकर नेत्रालय एवं नेम केयर में कराया जा रहा है। रिया कंसल को भी गंभीर रूप से चोटिल लगी है तथा उनका इलाज नेम केयर अस्पताल में चल रहा है। प्रांतीय महामंत्री राहुल अग्रवाल ने कहा कि विस्फोट की जानकारी मिलने के कुछ समय बाद ही मारवाड़ी युवा मंच की गोहाटी एवं गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे तथा सभी आघात प्राप्त लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने में मदद की। तत्पश्चात जीएमसीएच में भी सदस्यों ने पहुंचकर जनसाधारण की यथासंभव मदद करने का प्रयास किया। मंच के सदस्य अमित कंसल तथा अन्य जख्मी नागरिकों की खबर पूछने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित अग्रवाल, निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष रितेश खटेड़, प्रांतीय उपाध्यक्ष मुख्यालय पंकज जालान, महा सचिव राहुल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजीव चौरडिया, संयुक्त सचिव मोहित मालू, सहायक सचिव महेंद्र नाहर, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य देवेश मूंदड़ा, हिमशिखर खंडेलिया, विकास शर्मा, राहुल चमड़िया, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नवल किशोर मोर, गुवाहाटी शाखा अध्यक्ष सुभाष सुराणा, गुवाहाटी ग्रेटर की शाखा अध्यक्ष राजेश अग्रवाल अपनी पूरी टीमों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा रात भर जख्मी लोगों की सहायता के लिए प्रयासरत रहे।
पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष मधुसूदन सिकरिया ने भी घटना की कड़ी निंदा की है। सम्मेलन की तरफ़ से कल हुए विस्फोट में ज़ख़्मी अमित कंसल के स्वास्थ्य की बराबर ख़बर ली जा रही है। प्रांतीय महामंत्री राजकुमार तिवाड़ी ने कल नेमकेयर अस्पताल जा कर उनके हालचाल की ख़बर ली। वहाँ उपस्थित युवा मंच के साथियों से मिल कर उन्हें सम्मेलन की तरफ़ से हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उनके परिजनों से भी मुलाक़ात की गई है।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें