लखीमपुर से ओम प्रकाश तिवारी
लखीमपुर छात्र संस्था ने किया पर्दाफाश
लखीमपुर। जिले का बंगालमारा अवैध कारोबार कारोबार के लिए प्रसिद्ध है। इस इलाके में बरसों से अवैध नकली सोने का व्यापार चलते आ रहा है, तथा देश के कई इलाकों के लोग यहां आकर नकली सोने के व्यापार से ठगे जा चुके हैं। नकली सोने का व्यापार सबके लिए चर्चा का विषय हो गया है इसलिए बंगालमारा के इस प्रकार के कार्य मे लिप्त रहनें वाले निवासियों ने नकली इंश्योरेंस कंपनी का कारोबार शुरू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो नंबर इस्लामपुर बंगालमारा निवासी नाजिव अली तथा अतिकुल इस्लाम ने फोन द्वारा लोगों से संपर्क कर अपने आपको इंश्योरेंस कंपनी का एजेंट बताते हैं तथा लोगों से 10 लाख रुपए के बदले में 3 वर्ष के बाद 30 लाख रूपए देने की वादा करते हैं। उनके इस झांसे में नागालैंड निवासी विंसेंट शोले तथा आशा डोमे नामक दोनों युवक आए। उन लोगों ने फोन पर बातचीत से संतुष्ट होकर नजीबुल अली तथा अतिकुल अली को 10 लाख रुपए दिए जिसमें से ₹5.5 लाख नगदी तथा ₹4.5 लाख का बैंक अकाउंट के द्वारा ट्रांसफर किया गया है। यह ₹4.5 लाख नागालैंड के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से बंगालमारा के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में ट्रांसफर किया गया। 1 वर्ष बीत जाने के पश्चात नागालैंड निवासी विंसेंट शोले तथा आशा डोमे को इस इंश्योरेंस कंपनी की वास्तविकता पर शंका हुई। फलस्वरुप उन्होंने नागालैंड पुलिस में इससे संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज करवाई। जब नागालैंड पुलिस ने संतोष प्रद कार्रवाई नही की नागालैंड के इन दोनों युवकों ने नॉर्थ ईस्ट ए स्टूडेंट यूनियन से मदद की गुहार लगाई। नॉर्थ ईस्ट ए स्टूडेंट यूनियन ने अखिल असम छात्र संस्था से संपर्क किया। चुकी बंगालमारा का इलाका लखीमपुर जिला छात्र संस्था के अंतर्गत आता है इसलिए अखिल असम छात्र संस्था ने लखीमपुर जिला छात्र संस्था को इसमें हस्तक्षेप करने को कहा। लखीमपुर जिला छात्र संस्था तथा आंचलिक छात्र संस्था के कार्यकर्ताओं ने अपने सामाजिक दायित्व के निर्वाह के तहत एक अभियान चलाकर 2 नंबर इस्लामपुर बंगालमारा निवासी नाजीव आली तथा अतिकुल अली को धर दबोचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाजीव अली तथा अतिकुल अली किसी दूसरे व्यक्ति से 10 लाख रुपए का लेनदेन इंश्योरेंस के लिए उसी आधार पर करने वाले थे जिसको 3 साल में ₹30 लाख लौटा कर देंगे। पैसे का लेन देन करने वाला उनका व्यापारी भी नागालैंड का ही था। उससे इन्हें ₹5.5 लाख नगद प्राप्त होने का था। इस राशि के लेनदेन के लिए नए ग्राहक को बंगाल मारा के जालसाज उसे लखीमपुर के आशा होटल में बुलाया था। लखीमपुर के आशा होटल में उन लोगों ने नए ग्राहक से कहा कि उनके इंश्योरेंस कंपनी का कार्यालय लखीमपुर शहर के खेलमाटी में स्थित है। आशा होटल से उन ग्राहकों को खेल माटी ले जाने के लिए बंगाल मारा के दोनों जालसाजो ने उन्हें मोटरसाइकिल पर जैसे ही बैठा या उसी समय लखीमपुर जिला समिति तथा आंचलिक समिति के छात्र संस्था कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं ने धर दबोचा। तथा इन्हें लखीमपुर पुलिस को सौंप दिया। इन दोनों अभियुक्तों के पास से 3 मोबाइल, 3 सिम कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस, एक भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम तथा एक एचडीएफसी बैंक का एटीएम पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटना की गहराई से छानबीन कर रही है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें