बोकाखात से लौटकर बिजय अग्रवाल
आज होगा होजाई में दादीजी का गुणगान
गोरेस्वर। मां जगदम्बा भवानी की अशीम अनुकम्पा से पूर्वोत्तर में पहली बार 13 दिवसीय श्री श्री राणी सती दादीजी का संगीतमय मंगल पाठ एक साथ किया जा रहा हैं। ये कार्यक्रम गत 13 मई को रंगिया से सुरु होते हुए ढ़ेकियाजुली, गोहपुर, नार्थ लखीमपुर, नाहरकटिया, तिताबर होते हुए 20 मई सोमबार को बोकाखात सहर पहुँचा। जानकारी के अनुसार बोकाखात सहर स्तिथ सत्यनारायण मंदिर सेवा सदन में दोपहर 2 बजे से मंगल शुरू हुआ। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राज कुमार जालान व बोकाखात समिति के संयोजक संगीता गोयनका व उर्मिला चौधरी ने हमे बताया कि आज दादी जी के गुणगान यात्रा के तहत सर्वप्रथम बोकाखात के अंजनी जालान सहपत्नी पूजा अर्चना करवाई तथपच्यात ज्योत व मंगल पाठ आरम्भ किया गया, जिसमे नई दिल्ली से आमन्त्रित मंगल वाचक अजय तुलस्यान व बैंग्लुरू की प्रियंका गुप्ता ने उपस्थित दादी भक्तों को मंगल का श्रवण करवाया। जानकारी के अनुसार 'एक प्रयास महा मंगल की और' के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में आज सप्तम दिवश बोकाखात सहर में आयोजित किया गया। वही आमंत्रित कलाकारों द्वारा मंगल के बीच बीच मे एक से बढ़कर एक भजन गाकर भक्तों झूमने पर मजबूर कर दिया। वही मंगल के दौरान, जन्मोत्सव बधाई उत्सव, हल्दी उत्सव, मेहंदी उत्सव, विबाह उत्सव, चुनड़ी उत्सव, गजरा उत्सव आयोजन किया गया। वही संध्या महाआरती के बाद महा प्रसाद का भी आयोजन किया गया। करने वाली दादी माँ कराने वाली दादी माँ की तर्ज पर बोकाखात सहर में आयोजित सप्तम दिवश मंगल में आज बोकाखात सहर दादी मय हो गया था।वही कार्यक्रम में सहयोग करने हेतु बिजय चौधरी, अशोक पटवारी, महेश अग्रवाल, विकाश चौधरी, अभिषेक अग्रवाल के साथ ही महिला समिति के अलावा बोकाखात दादी परिवार का आभार ब्यक्त किया गया। वही एक प्रयास महा मंगल की और से आयोजित 13 दिवसीय दादी जी की गुणगान यात्रा के मुख्य संयोजक राज कुमार जालान पाठशाला के साथ ही नलबाड़ी के राजेश चौधरी, गोरेस्वर से सेंकी अग्रवाल, गुवाहाटी से प्रीतम पोद्दार, टंगला से जतिन पोद्दार, जागिरोड से रश्मी अग्रवाल पूर्ण रूप से सहयोग कर रहें हैं। वही इस कार्यक्रम का आगमी 28 मई नवमी को बिजयनगर के अग्रवाल भवन में समापन होगा। जानकारी के अनुसार गत 13 मई से प्रारम्भ हुआ ये कार्यक्रम एस सी आई भजन नामक यूट्यूब चैनल में रोजाना लाइव प्रसारित किया जा रहा हैं। वही आगामी कल होजाई के जे के केडिया स्मृति भवन में अस्तम मंगल का आयोजन किया जाएगा। वही आज के बोकाखात के मंगल के दौरान पाठशाला निवासी तथा एक प्रयास महा मंगल की और के मुख्य संयोजक राजकुमार जालान का भव्य तरीके से हार्दिक अभिनंदन किया गया जिसमें उहोने एक अभिनदंन पत्र व एक स्मृति चिन्ह सामिल हैं। साथ ही आमंत्रित अतिथियों के साथ एक प्रयास महा मंगल की और कि टीम के सभी सदस्यों का हार्दिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रवण गोयनका ने किया।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें