लखीमपुर में पानी में डूबकर एक महिला की मौत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर में पानी में डूबकर एक महिला की मौत


 लखीमपुर से ओम प्रकाश तिवारी

शोक की लहर व्याप्त

लखीमपुर। जिले के पानीगांव अंचल में खारकाति वालीजात में मुहिला भराली नामक 45 वर्षीय एक महिला की उसके घर के समीप स्थित तालाब में डूबकर मौत हो गई। इस घटना से इस अंचल में शोक की लहर व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह महिला सोमवार की शाम को नहाने के लिए घर के नजदीक के तालाब में गई थी। जब महिला तालाब से निकलकर वापस नहीं आई तो उनके घर के लोगों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर तालाब के आसपास जाकर ढूंढने लगे । नहीं मिलने पर तत्काल लोगों ने एस डीआर एफ को गुहार लगाई खबर मिलते ही एसडीआरएफ के जवान ने घटनास्थल पर पहुंचकर उस महिला के शव को उस गहरे तालाब से बाहर निकाला।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें